नई दिल्ली, 22 नवंबर (khabarwala24)। पटियाला हाउस कोर्ट ने लाल किले के बाहर हुए ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आतंकी जसीर बिलाल वानी को राहत दी है। कोर्ट ने जसीर को राहत देते हुए एनआईए हिरासत के दौरान वकील से मुलाकात की अनुमति दे दी है। कोर्ट के आदेश के अनुसार जसीर वानी अपने वकील से हर दूसरे दिन शाम 5 से 6 बजे के बीच 20 मिनट तक मुलाकात कर सकेगा।
जसीर बिलाल वानी ने एनआईए मुख्यालय में हिरासत के दौरान अपने वकील से मिलने की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंज़ूरी दे दी है। अब वह हर दूसरे दिन अपने वकील से 20 मिनट के लिए मुलाकात कर सकता है। कोर्ट ने इसके लिए समय भी निर्धारित किया है, जो शाम 5 से 6 बजे के बीच होगा।
वहीं, एनआईए का कहना है कि जसीर वानी आतंकी उमर-उन-नबी का सक्रिय सहयोगी है और कश्मीर के काजीगुंड, अनंतनाग का रहने वाला है। उसे 17 नवंबर को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया था। एजेंसी के अनुसार, जसीर पर ड्रोन को मॉडिफाई कर आतंकियों को तकनीकी मदद देने का आरोप है।
पटियाला हाउस कोर्ट ने 18 नवंबर को जसीर बिलाल वानी को 10 दिन की एनआईए कस्टडी में भेज दिया था। दिल्ली ब्लास्ट के सिलसिले में उसकी कोर्ट में पेशी हुई थी। बता दें कि दिल्ली में हुए ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हो गई थी।
जानकारी के अनुसार, जसीर बिलाल वानी जानलेवा कार बम ब्लास्ट से पहले ड्रोन को मॉडिफाई करने और रॉकेट बनाने की कोशिश में भी शामिल था। एनआईए बम धमाके के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा करने के लिए कई एंगल से जांच में जुटी हुई है।
चौंकाने वाली जानकारी यह सामने आई कि 200 बम तैयार करने की तैयारी चल रही थी और बम को दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में एक साथ फोड़ने की योजना बनाई गई थी। दिल्ली ब्लास्ट से पहले जांच कर रही टीम को बड़े पैमाने पर विस्फोटक बरामद हुए थे। इसकी जांच फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी तक पहुंची। यहां से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया गया और इसी बीच 10 नवंबर को दिल्ली में कार ब्लास्ट की घटना हुई थी।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


