जयप्रकाश हत्याकांड: पुलिस ने दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

खबरवाला 24 न्यूज धौलाना: थाना कपूरपुर पुलिस ने ग्राम इकलैड़ी में हुए जयप्रकाश हत्याकांड का पदार्फाश करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तारल किया है। आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल और हत्या में प्रयुक्त कपड़ा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि ग्राम इकलेड़ी में जयप्रकाश की हत्या कर दी गई थी। इस […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज धौलाना: थाना कपूरपुर पुलिस ने ग्राम इकलैड़ी में हुए जयप्रकाश हत्याकांड का पदार्फाश करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तारल किया है। आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल और हत्या में प्रयुक्त कपड़ा बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि ग्राम इकलेड़ी में जयप्रकाश की हत्या कर दी गई थी। इस घटना का पर्दाफाश करते हुए गांव के ही रहने वाले रवि और गौरव को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने पर पता चला कि घटना के दिन तीनों में बैठ कर शराब की थी और किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मृतक जयप्रकाश के खिलाफ एक हत्या का मुकदमा भी था। जिसको लेकर कहासुनी भी हुई थी। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कपड़ा और बाइक बरामद की गई है। कपड़े से गला दबाकर हत्या की गई थी।

क्या था मामला

कपूरपुर थाना क्षेत्र में ग्राम इकलेड़ी के रहने वाले 58 वर्षीय जयप्रकाश का शव गांव में ही पड़ा मिला। बताया गया था कि उसके चेहरे वह गले पर चोट के काफी निशान भी हैं। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन शव के पास पहुंचे और शव को देख चीख-पुकार मच गई । शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मृतक जयप्रकाश के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी मिली थी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News