अंतर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: बाबूगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि गांव सरावनी के पास स्थित आटा मील व निर्माणाधीन कोल्डस्टोरेज के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाश […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: बाबूगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि गांव सरावनी के पास स्थित आटा मील व निर्माणाधीन कोल्डस्टोरेज के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक युवक पुलिस को देख भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी ग्राम जड़ोदा थाना किठौर निवासी कल्लू है। वह अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य है। उसकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की है।

- Advertisement -

शातिर चोर है आरोपी

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कल्लू शातिर वाहन चोर है। जिसके खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ में वाहन चोरी के आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ करने पर महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। जिनके बारे में जांच की जा रही है।

पुर्जों को अलग कर बेचता था

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जनपद हापुड़ व एनसीआर क्षेत्र से वाहन चोरी कर उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर प्रयोग करता था। उनके पुर्जों को अलग अलग करके बेचता था। बरामद की गई गढ़मुक्तेश्वर, शाहदरा दिल्ली, गाजियाबाद, बाबूगढ़ क्षेत्र से चोरी हुई थीं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News