बिहार: गैंगस्टर ने पटना के बिल्डर से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, एफआईआर दर्ज

पटना, 8 दिसंबर (khabarwala24)। बिहार की राजधानी पटना में एक रंगदारी मांगने का मामला आया है। यहां एक गैंगस्टर ने कथित तौर पर शहर के एक प्रमुख बिल्डर से 5 करोड़ रुपए की मांग की है।इस मामले का आरोपी पुलिसकर्मी से गैंगस्टर बना लाली सिंह उर्फ ​​वेद निधि है, जो बिहार पुलिस से बर्खास्त होने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 8 दिसंबर (khabarwala24)। बिहार की राजधानी पटना में एक रंगदारी मांगने का मामला आया है। यहां एक गैंगस्टर ने कथित तौर पर शहर के एक प्रमुख बिल्डर से 5 करोड़ रुपए की मांग की है।

इस मामले का आरोपी पुलिसकर्मी से गैंगस्टर बना लाली सिंह उर्फ ​​वेद निधि है, जो बिहार पुलिस से बर्खास्त होने के बाद अपनी आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

- Advertisement -

इस संबंध में रूपसपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। रूपसपुर एसएचओ ने पुष्टि की है कि एफआईआर 6 दिसंबर को दर्ज की गई थी और मामले की जांच जारी है।

बिल्डर द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार उन्हें 4 दिसंबर को रात 8:10 बजे एक कॉल आया। जब उनको कॉल करने वाले ने अपना नाम लाली सिंह उर्फ ​​वेद निधि बताया।

पीड़ित ने बताया कि कॉल करने वाले ने उससे पूछा कि क्या वह विवेक उर्फ ​​छोटू नाम के व्यक्ति से रूपसपुर नहर पर जमीन खरीद रहा है। जब बिल्डर ने पुष्टि की कि जमीन का पंजीकरण अगले दिन होना है, तो कॉल करने वाले ने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी।

- Advertisement -

बिल्डर ने बताया कि पैसे देने से इनकार करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। उसने कहा कि जिस तरह दीघा में दीपक महतो की गोली मारकर हत्या की गई, उसी तरह वह बिल्डर और उसके साथी पर भी हमला करेगा।

फोन करने वाले ने कथित तौर पर यह भी कहा कि इसे महज धमकी मत समझिए। चाहें तो मेरा आपराधिक इतिहास देख लीजिए।

जब बिल्डर ने पुलिस को सूचना देने की चेतावनी दी, तो फोन करने वाले ने कथित तौर पर जवाब दिया, “मैं खुद एक पुलिस अधिकारी हूं।”

इसके बाद उसने या तो 5 करोड़ रुपए या जमीन का आधा हिस्सा अपने नाम पर दर्ज करने की मांग की और मांग पूरी न होने पर दो दिन के अंदर मारने की धमकी दी।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News