ग्रेटर नोएडा, 1 दिसंबर (khabarwala24)। ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने मोबाइल चोरी और छिनैती की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए कड़ा कदम उठाते हुए 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने स्थानीय खुफिया तंत्र और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल छीनने व चोरी करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से चोरी किए गए कुल 10 मोबाइल फोन, 3 अवैध चाकू तथा बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान आबिद निवासी हबीबपुर, थाना ईकोटेक-3; राजन निवासी कोडिया दानी, थाना नुनाहार, हरदोई, जो वर्तमान में एमनाबाद, बिसरख, गौतमबुद्ध नगर में रह रहा है और अभिषेक निवासी ग्राम मुशेपुर, थाना साहाबाद, हरदोई—वर्तमान पता एमनाबाद, बिसरख के रूप में हुई है।
ये तीनों आरोपी मिलकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर राह चलते लोगों के मोबाइल फोन झपटा मारते थे और चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, बीती रात को हबीबपुर बिजलीघर के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी व छिनैती में इस्तेमाल की जाने वाली मोटरसाइकिल के साथ 10 मोबाइल फोन और 3 अवैध चाकू बरामद हुए। इन चाकुओं का प्रयोग आरोपी घटनाओं के दौरान धमकाने के लिए किया करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना ईकोटेक-3 पर दो मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क के बारे में और जानकारी जुटा रही है तथा चोरी के मोबाइल फोन के मूल मालिकों की पहचान कर उन्हें लौटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


