दिल्ली: व्यापार मेले में चोर ले उड़े एक लाख रुपए की साड़ी, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली, 22 नवंबर (khabarwala24)। दिल्ली के प्रगति मैदान में इस समय 44वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) धूमधाम से चल रहा है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग देशभर से यहां पहुंच रहे हैं। भारत मंडपम में आयोजित यह ट्रेड फेयर अपनी रौनक, भीड़ और सांस्कृतिक झलकियों के लिए […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 22 नवंबर (khabarwala24)। दिल्ली के प्रगति मैदान में इस समय 44वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) धूमधाम से चल रहा है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग देशभर से यहां पहुंच रहे हैं। भारत मंडपम में आयोजित यह ट्रेड फेयर अपनी रौनक, भीड़ और सांस्कृतिक झलकियों के लिए मशहूर है, लेकिन भीड़ बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं।

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 14 से 27 नवंबर तक प्रगति मैदान में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ थीम के साथ चल रहा है। इस मेले में देश–दुनिया के कारोबारी अपने प्रोडक्ट्स पेश करते हैं, जो विजिटर्स के लिए नए इनोवेशन और क्राफ्ट देखने और खरीदने का बड़ा मौका है।

- Advertisement -

मेले में दिन-ब-दिन भीड़ बढ़ने के बाद चोर सक्रिय हो गए हैं। भीड़भाड़ वाले हॉल और पवेलियन पर बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा घटना में ट्रेड फेयर के एक हॉल से करीब एक लाख रुपए कीमत की साड़ी चोरी हो गई। यह साड़ी प्रदर्शनी और बिक्री के लिए रखी गई थी, लेकिन चोर कब और कैसे ले उड़े, इसका किसी को पता ही नहीं चला। गुरुवार को पुलिस को इस चोरी की जानकारी मिली, हालांकि अभी तक आयोजकों या दुकानदार की तरफ से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिर भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुरुआती जांच शुरू कर दी है।

सबसे अहम बात यह है कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी है। पुलिस ने फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है और वीडियो के आधार पर चोरों के हुलिए की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

ट्रेड फेयर में चोरी की ऐसी घटनाएं नई नहीं हैं। हर साल किसी न किसी दुकान से महंगे सामान गायब होने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। भीड़ के समय चोर बड़ी चालाकी से दुकान के कोने में घुसकर या किसी को बातों में उलझाकर सामान उठा ले जाते हैं।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News