CLOSE

दिल्ली: नंद नगरी में चाकू के साथ ‘बंदर’ गिरफ्तार, वारदात की फिराक में घूम रहा था

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 30 सितंबर (khabarwala24)। दिल्ली के नंद नगरी इलाके में पुलिस ने एक आदतन अपराधी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नंद नगरी थाने की गश्ती टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान नंद नगरी का निवासी अमन उर्फ बंदर (24 ) के रूप में हुई।

29 सितंबर को शाम करीब 7:30 बजे, नंद नगरी थाने की गश्ती टीम डिस्ट्रिक्ट पार्क के पास नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान कांस्टेबल दीपक और विमल को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया।

- Advertisement -

पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से बटन से चलने वाला एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ नंद नगरी थाने में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने जब अमन की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की, तो पता चला कि वह पहले से ही डकैती, चोरी और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन जैसे पांच आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

अमन उर्फ बंदर को अपराध की दुनिया में आदतन अपराधी माना जाता है और वह आसान निशाने की तलाश में चाकू लेकर इलाके में घूम रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -

नंद नगरी थाने की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिली है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सतर्कता की सराहना की है।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की गश्त और गुप्त सूचनाओं पर कार्रवाई से अपराधियों में डर पैदा होगा और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ेगी। इस मामले में आगे की जांच से यह पता लगाया जाएगा कि अमन के अन्य आपराधिक गतिविधियों से कोई संबंध है या नहीं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-