Crime News Khabarwala24 News Pilkhuwa (Hapur) : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह जीएस अस्पताल के पास रेलवे ट्रेक पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त कराने पर पता चला कि वह ग्राम कस्तला कासमाबाद निवासी आकाश कश्यप है। बताया गया कि मृतक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। वही शिनाख्त के बाद पुलिस ने मृतक के परिजन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।



- Advertisement -


