बीजापुर, 23 नवंबर (khabarwala24)। छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित जिलों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग और अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने सात माओवादियों को गिरफ्तार कर विस्फोटक सामग्री बरामद की।
पहली कार्रवाई 21 नवंबर को थाना नैमेड़ पुलिस और कोबरा 210 बटालियन की संयुक्त टीम ने की। कांडका–जपेली के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चल रहा था, जहां टीम को माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।
तलाशी के दौरान पांच माओवादियों- कमलू ओयाम (33 वर्ष), लक्ष्मण उरसा (30 वर्ष), लेकाम आयतु (34 वर्ष), लच्छू ओयाम (39 वर्ष) और पंडरू उरसा (31 वर्ष) को पकड़ा गया। ये सभी अलग-अलग माओवादी विंगों से जुड़े हुए बताए गए हैं।
इनके कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर और अन्य विस्फोटक सामग्री मिली है, जिसका इस्तेमाल अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने में किया जाता है।
दूसरी कार्रवाई थाना भोपालपटनम क्षेत्र में की गई। मट्टीमरका मार्ग पर एमसीपी (मोबाइल चेक पोस्ट) लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों मड़ लक्ष्मीनारायण उर्फ मड़े लक्ष्मैया (20 वर्ष) और लक्ष्मण चिडेम ( 21 वर्ष) को रोका गया।
तलाशी लेने पर उनके पास से टिफिन बम, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर और कोर्डेक्स वायर बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, ये दोनों माओवादी सहयोगी हैं और विस्फोटक सामग्री इलाके में सक्रिय माओवादी दलों तक पहुंचाने का काम करते थे।
पुलिस का कहना है कि इन गिरफ्तारियों से माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और आगे भी अभियान इसी तरह जारी रहेगा।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


