भीलवाड़ा में बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

भीलवाड़ा, 21 नवंबर (khabarwala24)। राजस्थान के भीलवाड़ा के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी पिलेश को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि बकरी चोरी के इरादे से बुजुर्ग को बंधक बनाया गया था, जहां दम घुटने से उसकी मौत हो गई।सीओ सदर माधव उपाध्याय […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

भीलवाड़ा, 21 नवंबर (khabarwala24)। राजस्थान के भीलवाड़ा के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी पिलेश को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि बकरी चोरी के इरादे से बुजुर्ग को बंधक बनाया गया था, जहां दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

सीओ सदर माधव उपाध्याय ने बताया कि 13 नवंबर को हमीरगढ़ क्षेत्र की हवाई पट्टी के समीप जंगल में एक वृद्ध व्यक्ति हाथ-पैर बंधी स्थिति में अचेत अवस्था में मिला था। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में पता चला कि मृतक की पहचान निवासी गणेशपुरा, थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ के सोहनलाल गाडरी (69) के रूप में हुई।

- Advertisement -

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसके हाथ-पैर पगड़ी से बंधे थे तथा मुंह पर तौलिया लपेटा हुआ था। पास में चर रही दो बकरियां भी घटनास्थल से गायब थीं।

मृतक के पुत्र देवीलाल और पुत्री अनिता ने पुलिस को बताया कि वे दोपहर करीब ढाई बजे चाय लेकर खेत पर पहुंचे, जहां सोहनलाल अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाने पर भीलवाड़ा के एमजीएच हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर व्यापक जांच शुरू की थी।

जांच में पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी पिलेश उर्फ पिलिया कंजर अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर चोरी के इरादे से इलाके में घूम रहा था। इस दौरान जंगल में बकरियां चरा रहे सोहनलाल को देखकर आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके हाथ-पैर व मुंह बांध दिए। दम घुटने और चोट लगने के कारण वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी बकरी लेकर फरार हो गए।

- Advertisement -

मुखबिर से सूचना पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पिलेश उर्फ पिलिया कंजर (26), निवासी कंजर बस्ती मोती मगरी, थाना विजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब फरार साथियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

सीओ सदर माधव उपाध्याय ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News