नोएडा से गैंगस्टर एक्ट में वांछित हिस्ट्रीशिटर बदमाश को बाबूगढ़ पुुलिस ने किया गिरफ्तार

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना सूरजपुर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर बदमाश को थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गांव बछलौता नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी गाजियाबाद जनपद के मसूरी थाने का हिस्ट्रीशिटर बदमाश है। आरोपित से अवैध हथियार बरामद हुआ है। आरोपित किसी आपराधिक वारदात […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना सूरजपुर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर बदमाश को थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गांव बछलौता नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी गाजियाबाद जनपद के मसूरी थाने का हिस्ट्रीशिटर बदमाश है। आरोपित से अवैध हथियार बरामद हुआ है। आरोपित किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि गांव बछलौता नहर पुल के पास से एक बदमाश किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर बदमाश ने फरार होने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपित से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर पता चला कि पकड़ा गया आरोपी जिला गाजियाबाद के थाना मसूरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सलोतिरयान गांव नाहल का रहने वाला आबिद उर्फ बिल्लोरी है। जिला गौतमबुद्धनगर के थाना सूरजपुर से गैंगस्टर में वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद जिले के विभिन्न थानों में 11 मुकदमे दर्ज है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News