Crime News सिकंदरपुर काकौड़ी में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, मची अफरा तफरी

Khabarwala24News Babugarh (Hapur) : Crime News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर काकौड़ी में ईट भट्टे पर काम करने वाली महिला की पति ने हत्या कर दी गई। बताया गया कि बृहस्पतिवार की रात पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। क्या है […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News Babugarh (Hapur) : Crime News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर काकौड़ी में ईट भट्टे पर काम करने वाली महिला की पति ने हत्या कर दी गई। बताया गया कि बृहस्पतिवार की रात पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

क्या है मामला :

शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिकंदरपुर काकौड़ी स्थित ईट भट्टे पर काम करने वाली पश्चिम बंगाल निवासी एक महिला प्रतिभा की हत्या कर दी गई। हत्याकांड की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के दक्षिण लाउ निवासी विष्णु यहां ग्राम काकौड़ी स्थित ईट भट्टे पर काम करता है। उसका परिवार भी उसके साथ रहता है। करीब छह साल पहले उसकी पश्चिम बंगाल निवासी प्रतिभा के साथ शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। बताया गया कि बृहस्पतिवार की रात भट्टे पर बने कमरे में पति पत्नी मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था।इस पर विष्णु ने किसी ठोस वस्तु से पत्नी पर वार कर हत्या कर दी।

- Advertisement -

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे :

हत्या की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया, बाबूगढ़ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। फाॅरेंसिक टीम भी मामले की जांच करने के लिए मौके पर पहुंच गई।

क्या बोले अफसर :

अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मृतका प्रतिभा की उसके पति विष्णु ने बृहस्पतिवार की रात को हत्या कर दी। आरोपी विष्णु के भाई जगन ने बताया कि विष्णु ने प्रतिभा की हत्या कर दी है। मृतका के साथ एक छोटी बच्ची रहती है। जबकि दूसरी बड़ी बच्ची गांव में रहना बताया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रयास है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Crime news सिकंदरपुर काकौड़ी में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, मची अफरा तफरी Crime news सिकंदरपुर काकौड़ी में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, मची अफरा तफरी Crime news सिकंदरपुर काकौड़ी में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, मची अफरा तफरी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News