दिल्ली सत्याग्रह में कांग्रेसियों ने लिया भाग

Khabarwala24News Hapur : शहर के कांग्रेस जन दिल्ली राजघाट पहुंचे और राहुल गांधी की संसद सदस्यता निरस्त किए जाने के विरोध में बुलाए गए सत्याग्रह में हिस्सा लिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही चरम सीमा पर हैं। केंद्र सरकार सत्ता का दुरुपयोग करके लोकतंत्र की खुलेआम धज्जियां उड़ा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News Hapur : शहर के कांग्रेस जन दिल्ली राजघाट पहुंचे और राहुल गांधी की संसद सदस्यता निरस्त किए जाने के विरोध में बुलाए गए सत्याग्रह में हिस्सा लिया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही चरम सीमा पर हैं। केंद्र सरकार सत्ता का दुरुपयोग करके लोकतंत्र की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही है । देश की संवैधानिक संस्थाओं CBI, ED का दुरुपयोग कर रही है। राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला हुई हैं। इतना ही नहीं जिस कदर हमारे नेता अडानी मामले में देश के प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार को घेर रहे है और लगातार उनसे सवाल पूछ रहे है। इस कारण भाजपा राहुल गांधी पर बदले की भावना से असंवैधानिक कार्यवाही कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ देश का हर कांग्रेसी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

यह रहे मौजूद

इस दौरान सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी, सेवादल जोनल सह सचिव राहुल शर्मा, वाई के शर्मा, गौरव गर्ग, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सचिव विक्की शर्मा आदि लोग मौजूद रहें.

Add
Add

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

- Advertisement -

Sda
Sda

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News