Yamaha FZ-S FI Launched 1.34 लाख की ये धांसू बाइक लॉन्च, बजाज पल्सर से होगा सीधा पंगा, जान लिजिए फीचर्स

Khabarwala 24 News New Delhi : Yamaha FZ-S FI Launched अगर आप स्पोर्टी बाइक के दीवाने हैं, तो मार्केट में एक नई धांसू बाइक लॉन्च हुई है। Yamaha FZ-S FI का कंपनी ने 2025 अपडेट मॉडल लॉन्च कर दिया है। ये मार्केट में सीधे बजाज पल्सर से पंगा लेगी। इस बाइक को 1.34 लाख रुपये […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Yamaha FZ-S FI Launched अगर आप स्पोर्टी बाइक के दीवाने हैं, तो मार्केट में एक नई धांसू बाइक लॉन्च हुई है। Yamaha FZ-S FI का कंपनी ने 2025 अपडेट मॉडल लॉन्च कर दिया है। ये मार्केट में सीधे बजाज पल्सर से पंगा लेगी। इस बाइक को 1.34 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस पर लॉन्च किया गया है। नए मॉडल में डिजाइन को लेकर थोड़ा बदलाव किया गया है। वहीं कुछ नए कलर ऑप्शन भी कंपनी ने दिए हैं। चलिए जानते हैं इसकी खासियतों के बारे में…

स्टाइलिश पावरफुल बाइक (Yamaha FZ-S FI Launched)

Yamaha FZ-S FI में 149cc का सिंगल सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है। ये 12 बीएचपी की पावर और 13.3 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियर बॉक्स है। वजन 137 किलोग्राम है। इस बाइक में आपको सिंगल चैनल एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल और वाई-कनेक्ट के साथ फुली डिजिटल क्लस्टर मिलता है।

क्या है इस बाइक में नया? (Yamaha FZ-S FI Launched)

Yamaha FZ-S FI बाइक में कंपनी ने नया टीएफटी इंस्ट्रूमेंट मीटर दिया है लेकिन ये बाइक के हाइब्रिड वर्जन के साथ ही मिलेगा। इस बाइक के 4 नए कलर पेश किए गए हैं। ये मैट ब्लैक, आइस फ्लूओ वर्मिलियोन, मेटालिक ग्रे और साइबर ग्रीन है। किसी भी कलर के लिए आपको कोई एक्स्ट्रा प्राइस नहीं देना है।

पहले से कितनेे दाम महंगी? (Yamaha FZ-S FI Launched)

इतना ही नहीं ये बाइक नए एमिशन नियमों के अनुरूप डेवलप की गई है। बाइक में BS6 OBD2B नियमों का पालन करने वाला इंजन डाला गया है। Yamaha FZ-S FI को 1,34,800 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया गया है। ये अपने पिछले मॉडल Yamaha FZ-S FI Ver 4.0 से करीब 3,6009 रुपये महंगी है।

Bajaj Pulsar से लेेगी पंगा (Yamaha FZ-S FI Launched)

अबकी बार कंपनी ने बाइक के नाम से Ver 4.0 हटा दिया है। बाजार में Yamaha FZ-S FI की सीधी टक्कर बजाज पल्सर एन150 और एन160 से होगी। इसके अलावा टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी, सुजुकी जिक्सर और होंडा एसपी160 का भी मुकाबला होगा।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News