New Model of Splendor : देश की नंबर-1 बाइक स्प्लेंडर का नया मॉडल लॉन्च, 73km का माइलेज, बस इतनी रखी कीमत

Khabarwala 24 News New Delhi : New Model of Splendor हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी स्प्लेंडर का नया टॉप-स्पेक वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके डिजाइन में कुछ चेंजेस किए हैं। साथ ही, इसमें कई नए और ट्रेंडी फीचर्स जोड़े हैं। बता दें कि स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल भी है। कंपनी ने पिछले […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : New Model of Splendor हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी स्प्लेंडर का नया टॉप-स्पेक वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके डिजाइन में कुछ चेंजेस किए हैं। साथ ही, इसमें कई नए और ट्रेंडी फीचर्स जोड़े हैं। बता दें कि स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल भी है। कंपनी ने पिछले महीने करीब 5 लाख टू-व्हीलर बेचे। इसमें सबसे ज्यादा यूनिट स्प्लेंडर की हैं। स्प्लेंडर+ XTEC 2.0 के नए वैरिएंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसे Technical SHT ने शेयर किया है। ऐसे में आप भी इस नई स्प्लेंडर को खरीदने वाले हैं तब आपको इसके बारे में पता होना चाहिए।

टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स (New Model of Splendor)

इस मोटरसाइकिल की नई रेंज को ध्यान में रखते हुए XTEC 2.0 वैरिएंट में LED हेडलाइट्स दिया है। हीरो इसे “हाई-इंटेंसिटी पोजिशन लैंप (HIPL)” टेक्नोलॉजी कहती है। इसे एक नए H-आकार के LED DRL सिग्नेचर मिलता है। इसके फ्रंट में वर्टिकल LED DRL एलिमेंट बाइक के टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स मिलते हैं।

- Advertisement -

रियर टेल एंड में बदलाव (New Model of Splendor)

पिछले स्प्लेंडर+ XTEC में, LED DRL हेडलाइट के ऊपर एक हॉरिजेंटल एलिमेंट मिलते थे, जिसे काउल में इंटीग्रेटेड किया गया था। बाइक को एक डेडिकेटेट हाई-बीम पास स्विच (रॉकर) के साथ-साथ एक डेडिकेटेड हैजर्ड लाइट स्विच मिलता है। रियर टेल लाइट, साइड बॉडी पैनल और रियर टेल एंड में थोड़ा बदलाव किया गया है।

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (New Model of Splendor)

इसमें अभी भी मैटेलिक फ्यूल टैंक दिया है। इसमें 3D हीरो क्रोम बैज है। इस स्प्लेंडर+ XTEC 2.0 वैरिएंट में नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। रियर ग्रैब रेल आकार में थोड़ी छोटी लगती है और बाइक में इंजन गार्ड, टाइप-A USB पोर्ट, साइड-स्टैंड कट-ऑफ स्विच और ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए हैं।

तीन कलर्स में उपलब्ध है (New Model of Splendor)

स्प्लेंडर+ XTEC 2.0 तीन कलर्स में उपलब्ध है। इसमें मैट ग्रे, ग्लॉस ब्लैक और ग्लॉस रेड शामिल है। जिसमें 18 इंच के एलॉय व्हील दिए हैं। दोनों सिरों पर 80/100-18 ट्यूबलेस टायर लगे हैं। साथ ही, दोनों सिरों पर ISG (इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ ड्रम ब्रेक दिए हैं।

- Advertisement -

कीमत 82,911 रुपए तय (New Model of Splendor)

इसमें 100cc इंजन दिए है। जो 8000 RPM पर 7.9 BHP की पावर और 6000 RPM पर 8.05 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसका माइलेज 73km/l तक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 82,911 रुपए तय की गई है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News