MG Windsor EV Car सात महीनों से है सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार, जानिए क्या है BaaS प्लान

Khabarwala 24 News New Delhi : MG Windsor EV Car भारत में लगातार 7 महीनों से MG Windsor EV सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है। MG मोटर की ओर से अक्टूबर 2024 में लॉन्च की गई विंडसर ईवी की कंपनी अप्रैल तक 23,054 से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है। इसके अलावा विंडसर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : MG Windsor EV Car भारत में लगातार 7 महीनों से MG Windsor EV सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है। MG मोटर की ओर से अक्टूबर 2024 में लॉन्च की गई विंडसर ईवी की कंपनी अप्रैल तक 23,054 से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है। इसके अलावा विंडसर ईवी कुछ ही दिन पहले भारत में सबसे तेज 20,000 यूनिट की बिक्री तक पहुंचने वाली EV भी बन गई थी। Windsor EV ने लॉन्च के बाद ही Tata Nexon EV को पीछे छोड़ दिया, जो पहले सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार थी।

BAAS क्या है? (MG Windsor EV Car)

विंडसर ईवी की सफलता की वजह इसके बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल को माना जाता है। BAAS का पूरा नाम बैटरी ऐज ए सर्विस है। एमजी देश की पहली कंपनी है, जो कार के लिए इस तरह का प्लान लेकर आई है। इस प्लान के साथ अगर आप एमजी की कोई भी इलेक्ट्रिक कार खरीदते हैं तो आपको बैटरी की कीमत चुकाने की जरूरत नहीं होती है। आप बैटरी छोड़कर कार को खरीद सकते हैं। जैसे आप विंडसर ईवी खरीदते हैं तो इसके बेस मॉडल की कीमत 13,99,800 यानी 14 लाख रुपए से शुरू होती है।

- Advertisement -

BAAS मॉडल? (MG Windsor EV Car)

BAAS के तहत इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर शुरुआती कीमत कम हो जाती है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि आपको कार बिना बैटरी के मिलेगी. आपको कार के साथ 38 kWh की बैटरी मिलेगी लेकिन इस बैटरी को आपको प्रति किलोमीटर के हिसाब से 3.9 रुपए चार्ज देना होगा यानी आप जितनी कार चलाएंगी उतना ही बैटरी का भुगतान करना होगा। जैसे आपने महीने में 1500 किमी कार चलाई तो आपको करीब 5,850 रुपए का भुगतान करना होगा।

10 लाख लागत (MG Windsor EV Car)

हालांकि, टैक्स और शहर के हिसाब से ये थोड़ा ज्यादा हो सकता है। इस मॉडल में आप कंपनी से सालभर या कुछ महीनों का भुगतान एक साथ करने के साथ प्लान खरीद सकते हैं। इसके बाद जितनी कार चलाएंगे उतना पैसा कट जाएगा। ध्यान देने वाली बात ये है कि इस चार्ज में चार्जिंग कॉस्ट शामिल नहीं है। अगर आप MG चार्जिंग स्टेशन से बैटरी चार्ज करते हैं तो आपको उसके लिए अलग से भुगतान करना होगा। अगर आप इसे BAAS मॉडल के लिए तहत खरीदते हैं तो इसकी शुरुआती लागत 9.99 यानी 10 लाख आएगी।

रनिंग कॉस्ट? (MG Windsor EV Car)

किसी भी इलेक्ट्रिक कार की रनिंग कॉस्ट आम तौर पर चार्जिंग कॉस्ट पर निर्भर होती है। मसलन आप कार को घर पर चार्ज करते हैं या पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर? घर में चार्जिंग कॉस्ट आमतौर पर 1 रुपए प्रति किलोमीटर तक आती है। हालांकि बाहर चार्ज करने पर ये थोड़ी ज्यादा हो सकती है। एमजी विंडसर ईवी की रनिंग कॉस्ट की बात करें तो BaaS प्लान के तहत लागत लगभग 4 प्रति किमी हो सकती है। बैटरी चार्ज करने की लागत 1 प्रति किमी मान ली जाए तो कुल रनिंग कॉस्ट करीब ₹5 प्रति किमी तक हो सकती है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News