Last Day Bumper Savings 4.40 लाख की बंपर बचत करने का आज है आखिरी दिन, फटाफट कर डाले इन शानदार कारों को बुक फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका

Khabarwala 24 News New Delhi : Last Day Bumper Savings कार कंपनियां भले ही बेहतर बिक्री नतीजे बताती हों, लेकिन हाल ही में एक रिपोर्ट आई जिसमें हजारों गाड़ियां स्टॉक में पड़ी हैं। इस स्टॉक को खाली करने के लिए कार कंपनियां काफी अच्छे डिस्काउंट दे रही हैं। अगर आप आज नई कार खरीदने जा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Last Day Bumper Savings कार कंपनियां भले ही बेहतर बिक्री नतीजे बताती हों, लेकिन हाल ही में एक रिपोर्ट आई जिसमें हजारों गाड़ियां स्टॉक में पड़ी हैं। इस स्टॉक को खाली करने के लिए कार कंपनियां काफी अच्छे डिस्काउंट दे रही हैं। अगर आप आज नई कार खरीदने जा रहे हैं तो आपको 4.40 लाख रुपये तक की बचत का फायदा मिल सकता है। यहां हम आपको मारुति सुजुकी, एमजी, टाटा मोटर्स और हुंडई मोटर इंडिया की कारों पर मिल रहे डिस्काउंट की जानकारी दे रहे हैं।

हुंडई की कारों पर 85,000 रु की छूट (Last Day Bumper Savings)

हुंडई वरना पर इस महीने 35,000 रुपये की छूट दी जा रही है, जिसमें 15,000 रुपये का कैश बेनिफिट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर शामिल है। इसके अलावा सबसे ज्यादा 85,000 रुपये की छूट अल्काजार पर दी जा रही है। जिसमें 55,000 रुपये का कैश बेनिफिट और 30,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर शामिल है। इन डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हुंडई डीलरशिप से संपर्क करें। ये ऑफर सिर्फ 31 जुलाई या स्टॉक रहने तक ही हैं।

- Advertisement -

ग्लोस्टर पर 4.10 लाख रुपये की छूट (Last Day Bumper Savings)

एमजी मोटर की सबसे महंगी फुल साइज एसयूवी ग्लोस्टर पर 4.10 लाख रुपये की छूट मिल रही है। लेकिन यह ऑफर इसके 2023 मॉडल पर दिया जा रहा है। क्योंकि अभी स्टॉक क्लियर नहीं हुआ है। जबकि 2024 मॉडल पर 3.35 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इस पूरी छूट में एक्सचेंज, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इस छूट का लाभ आप 31 जुलाई से पहले ही उठा सकते हैं। ऑफर की अधिक जानकारी के लिए डीलरशिप से संपर्क करें।

मारुति जिम्नी पर 3.30 लाख की छूट (Last Day Bumper Savings)

मारुति सुजुकी की जिम्नी पर फिलहाल 3.30 लाख रुपये की छूट मिल रही है। जिम्नी की कीमत 12.74 लाख रुपये से 14.95 लाख रुपये तक है। जिम्नी जेटा पर अब एमएसएसएफ स्कीम के साथ 2.75 लाख रुपये तक का लाभ मिल रहा है। जिम्नी के टॉप वेरिएंट अल्फा पर 1.80 लाख रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस (MSSF) चुनने वाले खरीदारों को 1.50 लाख रुपये की अतिरिक्त छूट मिलती है।

टाटा कारों पर 60,000 रुपये की छूट (Last Day Bumper Savings)

इस महीने टाटा मोटर्स की नेक्सन पर 60,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस छूट में एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी शामिल है। इसके अलावा टाटा टिगोर पर इस महीने 55,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। टिगोर सीएनजी पर 25,000 रुपये की छूट दी जा रही है। वहीं टाटा हैरियर पर 38,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा हैचबैक कार अल्ट्रोज पर 25,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News