Khabarwala 24 News New Delhi : iVoomi JeetXZE Electric Scooter इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता iVoomi ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 10,000 रुपये तक की छूट की घोषणा की है। ये छूट टॉप मॉडल iVoomiJeetXZE और किफायती iVoomiS1 रेंज पर भी दी जा रही है।
JeetXZE खरीदने का इरादा रखने वाले ग्राहक अब 10,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं, जबकि S1 का विकल्प चुनने वाले 5,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। इन छूटों के अलावा iVOOMi एनर्जी ने आकर्षक ऑफर पेश किए हैं, जिसमें जीरो डाउनपेमेंट लोन 0 प्रतिशत ब्याज और 1,411 रुपये से शुरू होने वाली मासिक किश्तें शामिल हैं।
5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है (iVoomi JeetXZE Electric Scooter)
iVoomi JeetX की कीमत में 10,000 रुपये की भारी कटौती की गई है। अब इसकी रिटेल प्राइस 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 65kmph की टॉप-स्पीड के साथ आता है और 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
दो घंटे में 0-50 प्रतिशत तक चार्ज (iVoomi JeetXZE Electric Scooter)
iVoomi S1 को 5,000 रुपये की छूट मिलती है और अब यह 79,999 रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। ये बजट-फ्रेंडली ई-स्कूटर 57kmph की टॉप स्पीड के साथ 120 km (दावा किया गया) की रेंज ऑफर करता है। मॉडल को दो घंटे में 0-50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
5,000 रुपये की छूट मिलती है (iVoomi JeetXZE Electric Scooter)
अंत में iVoomi S1 2.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी 5,000 रुपये की छूट मिलती है। अब यह 82,999 रुपये (एक्स-शोरूम) की रिटेल प्राइस में उपलब्ध है। मॉडल एक सिंगल चार्ज पर 110km (दावा किया गया) की राइडिंग रेंज का वादा करती है। यह 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
क्लाउड-कनेक्टेड सर्विस के साथ (iVoomi JeetXZE Electric Scooter)
हाल ही में iVoomi ने मौजूदा ग्राहकों के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन समेत क्लाउड-कनेक्टेड सर्विस के साथ अपने ई-स्कूटर को अपग्रेड करने का ऑप्शन पेश किया था, जो 2,999 रुपये के प्रीमियम के लिए है।
सस्ता और सुलभ बनाना रहा मिशन (iVoomi JeetXZE Electric Scooter)
iVOOMi के सीईओ और सह-संस्थापक अश्विन भंडारी ने कहा “iVOOMi में, हमारा मिशन सस्टनेबल डेवलपमेंट को सस्ता और सुलभ बनाना रहा है। जैसे-जैसे त्योहारों का मौसम आ रहा है, हम अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक छूट और फाइनेंशियल विकल्पों के साथ मोबिलिटी के फ्यूचर का अनुभव करना और आसान बनाना चाहते हैं।


