Electric Car Manufacturer Tesla भारत में बनेगी टेस्ला की सबसे सस्ती EV कार, Elon Musk ने बताया प्लान, जाने कैसे

Khabarwala 24 News New Delhi : Electric Car Manufacturer Tesla दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला की भारत में अपनी पहली और एशिया में तीसरी ईवी मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री लगाने की संभावना है। इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि टेस्ला के सीईओ मस्क भारत में दुनिया की सबसे सस्ती […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Electric Car Manufacturer Tesla दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला की भारत में अपनी पहली और एशिया में तीसरी ईवी मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री लगाने की संभावना है। इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि टेस्ला के सीईओ मस्क भारत में दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के निर्माण की घोषणा भी करेंगे। भारत में प्लांट यहां के घरेलू बाजारों से ज्यादा एशिया और लैटिन अमेरिकी देशों के बाजारों को ध्यान में रखकर लगाया जा रहा है।

दरअसल, सोशल मीडिया साइट एक्स के प्रमुख एलन मस्क अगले सप्ताह भारत में होंगे। इस दौरान वह भारत के तीन प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों – सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सेवा में प्रवेश की घोषणा कर सकते हैं। टेस्ला प्रमुख की ओर से ये सभी घोषणाएं ऐसे समय में की जाएंगी, जब भारत में आम चुनावों का दौर शुरू हो चुका है और पीएम मोदी की सरकार लगातार भारत को वर्ष 2047 तक विकसित देशों की श्रेणी में लाने की बात कर रही है।

- Advertisement -

पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात (Electric Car Manufacturer Tesla)

पीएम मोदी से मस्क की मुलाकात 22 अप्रैल, 2024 को होने की संभावना है। एक दिन पहले ही दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने स्टारलिंक के भारतीय परिचालन के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। संभवत: शनिवार देर शाम जब तक मस्क नई दिल्ली पहुंचेंगे, तब तक उक्त मंजूरी भी मिल जाएगी। इस सेवा को लेकर भारत सरकार की ओर से पिछले दिनों उठाए गए सभी सवालों का कंपनी की ओर से जवाब दे दिया गया है।

इंटरनेट सेवा भी होगी शुरू? (Electric Car Manufacturer Tesla)

जैसे कि कंपनी का शेयरहोल्डिंग पैटर्न क्या है और निवेश के लिए संबंधित राशि कहां से दी जाएगी। मस्क ने जून 2023 में ही भारत में सैटेलाइट आधारित संचार और इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने की मंशा जताई थी। इससे दूरदराज या पहाड़ी इलाकों में बहुत तेज गति से इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News