Bajaj CNG Bike : पेट्रोल मॉडल के मुकाबले ज्यादा माइलेज देगी CNG बाइक, इसी साल लॉन्च होगी पहली सीएनजी बाइक, कीमत होगी इतनी

Khabarwala 24 News New Delhi : Bajaj CNG Bike सीएनजी कारों की तरह CNG बाइक भी पेट्रोल मॉडल के मुकाबले ज्यादा माइलेज देगी। जाहिर सी बात है, इस मोटरसाइकिल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जो आपके पैसे बचाने में मददगार साबित होगा। बजाज एक नई बाइक लाने वाली है, जो CNG फ्यूल के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Bajaj CNG Bike सीएनजी कारों की तरह CNG बाइक भी पेट्रोल मॉडल के मुकाबले ज्यादा माइलेज देगी। जाहिर सी बात है, इस मोटरसाइकिल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जो आपके पैसे बचाने में मददगार साबित होगा। बजाज एक नई बाइक लाने वाली है, जो CNG फ्यूल के साथ चलेगी। ये Bajaj Platina 110 मॉडल होगा। अब बात आती है कि ये बाइक कब लॉन्च होगी? पहले कहा जा रहा था कि ये बाइक साल 2025 तक में एंट्री करेगी, लेकिन कंपनी की तरफ से कंफर्म कर दिया कि इसे इसी साल अप्रैल से जून के बीच लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

Bajaj CNG Bike का डिजाइन (Bajaj CNG Bike)

इस सीएनजी मोटरसाइकिल में लंबी सीट्स, फ्लैट CNG सिलेंडर, फ्यूल टैंक पर बड़ा पैनल गैप जहां से सीएनजी टैंक के वॉल्व को खोला जा सकेगा। बाइक में छोटा सा पेट्रोल टैंक भी मिलेगा, जो तब काम में आएगा जब बाइक का सीएनजी सिलेंडर खाली हो जाएगा। इसका मतलब है कि ये मोटरसाइकिल CNG और पेट्रोल दोनों फ्यूल ऑप्शन में चलेगी। बाइक में ट्यूबलेस टायर और LED डे रनिंग लाइट्स भी मिल सकती हैं।

- Advertisement -

Bajaj CNG Bike के फीचर्स (Bajaj CNG Bike)

बजाज प्लेटिना सीएनजी में फुल डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। इसमें उठे हुए हैंडलबार, हील-एंड-टो शिफ्टर के साथ कम्फर्टेबल राइडिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। हैंड गार्ड्स, फ्रंट डिस्क, रियर ड्रम ब्रेक सेटअप, टेलीस्कोपिक फोर्क और मोनोशॉक सस्पेशन के साथ इस बाइक को लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा ये अलॉय रिम डिजाइन के साथ आ सकती है, जो प्लेटिना 110 के मौजूदा मॉडल की तरह होगा। साथ में दाहिनी तरफ अपवेस्ट एग्जॉस्ट मिल सकता है।

Bajaj CNG Bike का मुकाबला (Bajaj CNG Bike)

ये मोटरसाइकिल सिंगल चैनल ABS (एंटी ब्रेकिंग सिस्टम) जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ आ सकती है। जैसा कि ये भारत की पहली CNG पर चलने वाली मोटरसाइकिल होगी, इसलिए सीधे तौर पर इसका कोई कंपटीटर नहीं होगा। हालांकि कीमत और 100 से 110 सीसी वाली बाइक्स के हिसाब से इसका मुकाबला हीरो स्प्लेंडर प्लस, टीवीएस रेडियन, होंडा शाइन 100 और बजाज प्लेटिना पेट्रोल से होगा।

Bajaj CNG Bike की कीमत (Bajaj CNG Bike)

फिलहाल बजाज प्लेटिना 110 के पेट्रोल मॉडल की कीमत 70,400 रुपये से शुरू होकर 78,821 रुपये तक जाती है। ये कीमत एक्स-शोरूम के हिसाब से है। इसे दो वेरिएंट और 6 कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसका 115सीसी का इंजन 8.60 PS की पावर और 9.81 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसका माइलेज 70 किलोमीटर प्रति लीटर का है। बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के साथ नई सीएनजी बाइक मौजूदा मॉडल से महंगी होगी। इसे करीब 80 हजार रुपये के शुरुआती दाम में लॉन्च किया जा सकता है, जो एक्स-शोरूम प्राइस होगा।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News