Aaj Ka Rashifal 4 April कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन? जानिए आज का राशिफल और उपाय

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 4 April  दैनिक राशिफल के माध्यम से 12 राशियां अपने आज के दिन के बारे में जान सकती है। पूरा दिन कितना फायदेमंद रहेगा? कौनसे उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? इसके बारे में 12 राशियां जान सकती हैं। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं। मेष राशि […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 4 April  दैनिक राशिफल के माध्यम से 12 राशियां अपने आज के दिन के बारे में जान सकती है। पूरा दिन कितना फायदेमंद रहेगा? कौनसे उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? इसके बारे में 12 राशियां जान सकती हैं। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

आर्थिक जोखिम न उठाएं। व्यर्थ के वाद विवाद से बचे। घर में तनाव मिल सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।

वृषभ राशि

पुरुषार्थ सार्थक होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयास फलीभूत होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। बहु प्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसर का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गोवंश का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

पिता यह धर्म गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। लेनदेन में सावधानी रखें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक मामलों में संयम रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुत्तों को भोजन करा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चने दें।

कन्या राशि

पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। नौकरी में अफसर का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। सुबह गाय को चारा खिलाएं व कुत्ते को रोटी दें।

तुला राशि

व्यक्ति विशेष का लाभ प्राप्त होगा।धन व सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा परंतु लाभ होगा। किसी गरीब को आटा या चावल दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

देशाटन की स्थिति सुखद होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें।आर्थिक जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह बंदरों को केले हुए गुड़ चना खिलाएंगे तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

धनु राशि

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। सुबह माता-पिता के आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर जाये। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गोवंश का उपचार करें।

मकर राशि

आर्थिक मामले में प्रगति होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेग। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

कुंभ राशि

व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। आज शाम शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

मीन राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी।स्वास्थ्य और संतान के कारण चिंतित रहेंगे। गाय को 4 रोटी में हल्दी लगाकर दें। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दे तो दिन अच्छा रहेगा।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News