Viral Video दूल्हे ने बारात से पहले दुल्हन को रोमांटिक डांस से किया सरप्राइज, इंटरनेट पर छाया प्यार का ये पल!

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video प्यार में छोटी-छोटी खुशियां ही सबसे बड़ी होती हैं और यह बात एक बार फिर साबित हो गई है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सुपर क्यूट वेडिंग सरप्राइज वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। महज कुछ सेकंड का […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video प्यार में छोटी-छोटी खुशियां ही सबसे बड़ी होती हैं और यह बात एक बार फिर साबित हो गई है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सुपर क्यूट वेडिंग सरप्राइज वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। महज कुछ सेकंड का यह वीडियो भारतीय शादियों की रौनक और रोमांस को बयां कर रहा है।

भाई-बहनों के साथ दुल्हन के घर पहुंचा (Viral Video )

दरअसल, बारात निकलने से ठीक पहले दूल्हा अपने दोस्तों और भाई-बहनों के साथ दुल्हन के घर पहुंच गया। हाथ में खूबसूरत गुलदस्ता लिए वह फिल्मी अंदाज में घर के बाहर खड़ा हो गया। जैसे ही दुल्हन बाहर निकली, बैकग्राउंड में रोमांटिक गाना बजा और दूल्हा ने गुलदस्ता देते हुए जबरदस्त डांस शुरू कर दिया।

दुल्हें को देख चौंक गई दुल्हन (Viral Video )

दुल्हन पहले तो चौंक गई, लेकिन उसकी शर्मीली मुस्कान सब बयां कर रही थी। फिर क्या, वह भी खुद को रोक नहीं पाई और दूल्हे के साथ थिरकने लगी। दोनों का यह स्पॉन्टेनियस डांस मोमेंट देखते ही बनता है। यह प्यारा पल प्री-वेडिंग का सबसे यादगार लम्हा बन गया।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Viral Video )

वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर शेयर होते ही वायरल हो गया। अब तक लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। लोग लिख रहे हैं – “इतना क्यूट दूल्हा पहली बार देखा”, “भाई ने तो लेवल सेट कर दिया”, “भाभी जी का दिन बना दिया”, “अब हर दूल्हे को ऐसा करना पड़ेगा”। कई यूजर्स ने तो इसे “प्यार की असली मिसाल” तक बता दिया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News