Viral Video चलती ट्रेन में ‘पापा की परी’ का खतरनाक स्टंट, मां ने यूं उतारा रील का भूत

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून आजकल युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती चलती ट्रेन के खुले दरवाजे पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही है। यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @mr_rahul_razz […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून आजकल युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती चलती ट्रेन के खुले दरवाजे पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही है। यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @mr_rahul_razz पर साझा किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों ने लाइक किया है। इस वीडियो ने नेटिजन्स के बीच हंसी और बहस दोनों छेड़ दी है।

बाहें फलाए करा रही थी रील शूट (Viral Video)

वीडियो की शुरुआत में युवती ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी होकर अपनी बाहें फैलाए रील शूट करवाती दिख रही है। उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जरा-सी चूक उसकी जान को खतरे में डाल सकती थी। लेकिन अगले ही पल उसकी मां वहां पहुंचती हैं और उनकी खतरनाक हरकत पर ऑन-कैमरा ऐसी डांट-फटकार लगाती हैं कि देखने वालों की हंसी नहीं रुक रही। मां का रौद्र रूप देखकर पास बैठा एक यात्री भी घबराकर वहां से खिसक लेता है। रील का जुनून उतरने के बाद युवती मां से माफी मांगती नजर आती है।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Viral Video)

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी मजेदार हैं। एक यूजर ने लिखा, “आंटी ने मार-मारकर भूत बना दिया!” दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, “ये मार नहीं, रील का ही हिस्सा है, लेकिन रीलबाजों के साथ ऐसा ही होना चाहिए।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “इस वीडियो ने कलेजे को ठंडक दी।” कुछ यूजर्स ने वीडियो रिकॉर्ड करने वाले को भी निशाने पर लिया, एक ने लिखा, “रिकॉर्ड करने वाले को मेरी ओर से दो चप्पल मारिए!”

रील बनाने की सनक पर उठाए सवाल

यह वीडियो न केवल मनोरंजक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सोशल मीडिया की चमक-दमक के चक्कर में लोग अपनी और दूसरों की सुरक्षा को दांव पर लगा देते हैं। इस घटना ने रील बनाने की सनक पर सवाल उठाए हैं और माता-पिता की जिम्मेदारी को भी रेखांकित किया है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News