सफल युवा आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनें : ज्योतिरादित्य सिंधिया

शिवपुरी, 12 सितंबर (khabarwala24)। केंद्रीय दूरसंचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को शिवपुरी जिले के मेधावी तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि वे जहां भी जाएं, ईमानदारी से काम कर आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनें।केंद्रीय मंत्री सिंधिया इन दिनों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

शिवपुरी, 12 सितंबर (khabarwala24)। केंद्रीय दूरसंचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को शिवपुरी जिले के मेधावी तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि वे जहां भी जाएं, ईमानदारी से काम कर आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनें।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र गुना के प्रवास पर हैं। शुक्रवार को शिवपुरी स्थित टूरिस्ट विलेज में उनका विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सफल हुए युवाओं से संवाद हुआ।

- Advertisement -

इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि जिन्होंने यूपीएससी, चिकित्सा और अन्य प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता पाकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है, शिवपुरी के इन युवाओं ने अपनी लगन और परिश्रम से न सिर्फ परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि प्रदेश की प्रगति में भी नई ऊर्जा का संचार किया है।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने अहम सीख देते हुए कहा कि आप सभी को पूरे क्षेत्र और आगामी पीढ़ियों के लिए ईमानदारी की मिसाल बनना है, क्योंकि ईमानदारी एवं सही नीयत से ही एक स्वावलंबी राष्ट्र का निर्माण होता है। शिवपुरी की यह नई पीढ़ी केवल अपने परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा रही है। इनकी उपलब्धियां समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।

संवाद के दौरान उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि सफलता केवल करियर तक सीमित नहीं है, बल्कि एक संतुलित जीवन जीना भी उतना ही आवश्यक है। स्वास्थ्य, समय प्रबंधन और परिवार के साथ जुड़ाव, ये तीन स्तंभ हैं, जिन पर वास्तविक सफलता टिकी होती है। इसके साथ ही युवा अपनी उपलब्धियों को समाज और राष्ट्रहित में सार्थक योगदान में बदलें। व्यक्तिगत सफलता तभी पूर्ण है, जब उससे समाज को लाभ पहुंचे। युवा केवल अपने सपनों तक सीमित न रहें, बल्कि अपने ज्ञान और क्षमता का उपयोग देश और प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में करें।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि आप सबको ईमानदार बने रहना है और अपनी ईमानदारी से सभी को नए आयाम गढ़ने हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए आप सिर्फ उपलब्धियों के रूप में अपना कार्य नहीं, बल्कि एक ईमानदार चरित्र का उदाहरण भी छोड़कर जाएं। आप जिस भी पद पर रहें, खुद से ईमानदार रहें और उन दिनों को याद करें, जब आपने पूरी लगन और मेहनत के साथ इस दिन के लिए तैयारी की थी। आप सभी इस क्षेत्र और प्रदेश के भविष्य हैं, जब आप इस परंपरा को कायम रखेंगे तो हमारी आगामी पीढ़ियों में भी इन्हीं संस्कारों का बीजारोपण होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपकी मेहनत और जुनून ही आने वाले कल का चेहरा है। मुझे विश्वास है कि शिवपुरी का हर युवा अपनी प्रतिभा से भारत के उज्ज्वल भविष्य का निर्माता बनेगा।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News