CYBER CRIME: रिश्तेदार बताकर खाते से उड़ाए 1.74 लाख रुपये

Khabarwala 24 News Hapur : CYBER CRIME नगर के मोदीनगर रोड स्थित आदर्श नगर कालोनी में एक व्यक्ति को रिश्तेदार बताकर खाते का क्यूआर कोड ले लिया। खाते में पैसे डालने के नाम पर 1.74 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्या है मामला : […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : CYBER CRIME नगर के मोदीनगर रोड स्थित आदर्श नगर कालोनी में एक व्यक्ति को रिश्तेदार बताकर खाते का क्यूआर कोड ले लिया। खाते में पैसे डालने के नाम पर 1.74 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला :

आदर्श नगर कालोनी निवासी नितिन कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका खाता रेलवे रोड स्थित एक बैंक में है। 2 अप्रैल की दोपहर को उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति का काल आया। जिसने बताया कि वह उसके मामा की लड़की पूजा के घर से बोल रहा है। मेरा खाता बंद हो गया है। मुझे अपनी सैलरी तुम्हारे खाते में डलवानी है। इसके बाद आरोपी ने उसे क्यू आर कोड भेज दिया। जिसे स्कैन करने पर उसके खाते में बीस रुपये आ गए। इसके बाद उसके खाते की जानकारी आनी बंद हो गई। इस बीच कोई भी मैसेज उसे नहीं मिला। सात अप्रैल को उसका खाता फिर एक्टिव हो गया और मैसेज आने शुरू हो गए। जिससे पता चला कि चार अप्रैल से सात अप्रैल तक उसके खाते से 1.74 लाख रुपये निकाल लिए गए।

पीड़ित के उड़ गए होश :

इसे देख पीड़ित के होश उड़ गए। काफी जानकारी करने पर कुछ पता नहीं चल रही है। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News