Dulha Dulhan दुल्हन ने सात फेरे लेने से किया मना, दूल्हे ने भी सिखाया एेसा सबक

Khabarwala24 News Firozabad : Dulha Dulhan उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में फेरे के समय दूल्हे में कमी निकालकर शादी से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं इनकार करने वाली दुल्हन ने प्रेमी के साथ दूसरे दिन सात फेरे लिए। उधर दूल्हा के पिता ने भी अपनी इज्जत की खातिर पुत्र की चट मंगनी पट […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Firozabad : Dulha Dulhan उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में फेरे के समय दूल्हे में कमी निकालकर शादी से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं इनकार करने वाली दुल्हन ने प्रेमी के साथ दूसरे दिन सात फेरे लिए। उधर दूल्हा के पिता ने भी अपनी इज्जत की खातिर पुत्र की चट मंगनी पट ब्याह कर दिया। इसके बाद दूल्हा दुल्हन लेकर घर पहुंचा।

क्या है मामला :

थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है। जहां एक युवती की शादी 16 मई को होनी थी। घर में हंसी खुशी का माहौल था। दूल्हा पक्ष भी दुल्हन लाने के लिए उत्साहित थी। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है। गाजे बाजे के साथ दूल्हा पक्ष बरात लेकर लड़की के घर पहुंच गया। लड़की पक्ष के लोग भी पीछे नहीं रहे और बरातियों की जमकर खातिरदारी की। खुशी खुशी शादी की रस्में शुरू हो गई, लेकिन एेन व्यक्त पर जब दुल्हन फेरे पर पहुंची तो उसने दूल्हे में कई कमियां गिना दी और शादी करने से इनकार कर दिया। यह सुनते ही सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन को समझाने का बहुत प्रयास किया गया, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई। बाद में दोनों पक्ष भी रिश्ता न जोड़ने के लिए तैयार हो गये। दूसरे दिन दूल्हे में कमी निकालने वाली युवती की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी गई।बताया यह भी जाता है कि लड़के के प्रेमी ने उसे फोन पर धमकी दी थी। जिस पर शादी से उसने इंकार कर दिया।

दूल्हे के पिता ने कराई चट मंगनी पट ब्याह :

वहीं दूल्हन के मना करने पर दूल्हे पक्ष के लोग इज्जत बचाने में जुट गए। निर्णय लिया कि बिना दुल्हन लिए घर नहीं जाएंगे। आनन फानन में रिश्तेदारों की मदद से एक लड़की की तलाश की और शादी कराकर दुल्हा अपनी दुल्हनिया को घर लेकर लौटा। दूल्हे के परिजन का कहना था कि उनके बेटे की कोई गलती नहीं थी। दूल्हन ने शादी से इंकार किया था।

Dulha dulhan दुल्हन ने सात फेरे लेने से किया मना, दूल्हे ने भी सिखाया एेसा सबक Dulha dulhan दुल्हन ने सात फेरे लेने से किया मना, दूल्हे ने भी सिखाया एेसा सबक Dulha dulhan दुल्हन ने सात फेरे लेने से किया मना, दूल्हे ने भी सिखाया एेसा सबक

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News