Hapur युवक का अपहरण कर हत्या, शव को पेट्रोल डालकर जलाया, मुकदमा दर्ज

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के सिरोधन गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 24 वर्षीय युवक सूफियान का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे गांव में दहशत फैला […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के सिरोधन गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 24 वर्षीय युवक सूफियान का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे गांव में दहशत फैला दी है। मंगलवार शाम को ग्रामीणों ने बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के देवराला जंगल में अधजला शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जूतों और अधजले कपड़ों के आधार पर शव की पहचान सूफियान के रूप में की। ग्रामीणों और परिजनों ने इस जघन्य अपराध के लिए गांव के शातिर बदमाश नितिन उर्फ बाटा और उसके साथियों को जिम्मेदार ठहराया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

सिरोधन गांव निवासी इसरार ने कपूरपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर पर खाने-पीने की चीजों की कैंटीन चलाता है। 18 अप्रैल 2025 को उसकी कैंटीन पर उसका पुत्र सूफियान और रिहान मौजूद थे। तभी गांव के नितिन, मनीष, अमित, गुलावठी निवासी पवन, छज्जूपुर निवासी प्रशांत, आशीष, गुलावठी निवासी आदेश और कुछ अज्ञात लोग कैंटीन पर पहुंचे। खाने-पीने के बाद इन लोगों ने दबंगई दिखाते हुए बिना पैसे दिए जाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान नितिन की मां नीतू भी मौके पर पहुंची। आरोपियों ने पथराव और फायरिंग की, जिसमें इसरार और उसका पुत्र रिहान बाल-बाल बच गए। भीड़ जमा होने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना थाने को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हत्या कांड का पता चला (Hapur)

इसरार ने बताया कि 5 सितंबर 2025 की सुबह करीब 7 बजे सूफियान नोएडा जाने के लिए घर से निकला था। 7 सितंबर को उसकी अधजली लाश बुलंदशहर के देवराला, पहासु रोड पर मिली। इस दौरान सूफियान का फोन लगातार एक्टिव रहा और उसके खैरियत के मैसेज आते रहे, जिसके कारण परिजन गुमराह हुए और कोई शिकायत दर्ज नहीं कर सके। पुलिस की सूचना पर ही सूफियान की मौत का पता चला।

पुलिस कार्रवाई और मुकदमा (Hapur)

मृतक के पिता इसरार की तहरीर पर कपूरपुर थाने में नितिन, मनीष, अमित, पवन, प्रशांत, आशीष, आदेश, नीतू और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण, हत्या और साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अपराध में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

पुलिस ने जांच की शुरू

कपूरपुर थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि सूफियान ओपो कंपनी में काम करता था और उसका अपहरण नोएडा के कासना क्षेत्र से हुआ था। शव बुलंदशहर के देवराला जंगल में मिला, जो इस अपराध की सुनियोजित प्रकृति को दर्शाता है। पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल जांच शुरू की है, जिसमें मोबाइल कॉल डिटेल्स और संदिग्धों की तलाश शामिल है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Add
Add

Add-----
Add—–

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News