Hapur News : ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर युवती की मौत

Hapur News Khabarwala24NewsHapur : चारे से भरे ट्रैक्टर ट्राली से बुलंदशहर रोड पर अचानक गिरी युवती ट्राली के नीचे आई गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेेकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। पुलिस मामले की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24NewsHapur : चारे से भरे ट्रैक्टर ट्राली से बुलंदशहर रोड पर अचानक गिरी युवती ट्राली के नीचे आई गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेेकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला :

दस्तोई रोड आदर्शनगर कालोनी निवासी मोनी बृहस्पतिवार को मोहल्ले की अन्य युवती व महिलाओं के साथ बुलंदशहर रोड पर खेतों में मक्का काटने के लिए गई थीं। ट्रैक्टर की ट्राली में चारा भरने के बाद युवतियां और महिलाएं ट्रैक्टर पर सवार हो गई। लोगों की माने तो ट्रैक्टर बुलंदशहर रोड पर आवास विकास कालोनी के पास पहुंचा तो अचानक मोनी उछलकर ट्रैक्टर और ट्राली के बीच गिर गई। इस दौरान युवती के ऊपर से चारे से भरी ट्राली का पहिया उतर गया और युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

रो-रोककर हुआ बुरा हाल :

युवती की मौत से साथ की महिलाओं में हाहाकार मच गया। इनका रो रोकर बुरा हाल था। महिलाओं ने बताया कि वे रोज चारे के लिए रोज बुलंदशहर रोड के गांवों में जाती थीं। लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि
इस मामले में फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hapur news : ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर युवती की मौत Hapur news : ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर युवती की मौत Hapur news : ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर युवती की मौत

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News