Hapur दशलक्षण पर्व नृत्य, पूजा और सत्य का संदेश

Khabarwala 24 News Hapur: (तुषार जैन) यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) में दिगंबर जैन समाज ने भाद्रपद मास की शुक्ल अष्टमी को दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन को बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया। इस शुभ अवसर पर कसेरठ बाजार स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सांगानेर से पधारे रोहित जैन शास्त्री […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: (तुषार जैन) यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) में दिगंबर जैन समाज ने भाद्रपद मास की शुक्ल अष्टमी को दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन को बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाया। इस शुभ अवसर पर कसेरठ बाजार स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सांगानेर से पधारे रोहित जैन शास्त्री जी के सानिध्य में भव्य आयोजन संपन्न हुआ। प्रातःकाल से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा, जहां अभिषेक, शांति धारा, पूजा, और अर्चना के साथ आदिनाथ विधान का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

उत्तम सत्य धर्म का महत्व (Hapur)

रोहित जैन शास्त्री जी ने अपने प्रवचन में दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन को उत्तम सत्य धर्म का दिन बताया। उन्होंने कहा, “सत्य ‘सत’ शब्द से निकला है, जिसका अर्थ है वास्तविकता। झूठ बोलना बुरे कर्मों को बढ़ाता है, जबकि सत्य आत्मा की शुद्धता और सरलता को उजागर करता है। सत्य के बिना आत्मा की प्रकृति को समझना और परम आनंद यानी मोक्ष प्राप्त करना असंभव है।” उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने मन और आत्मा को सरल और शुद्ध रखने की सलाह दी, ताकि सत्य स्वयं प्रकट हो।

Hapur-
Hapur-

मंदिर में भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम (Hapur)

शाम 7:00 बजे मंदिर में महा आरती का आयोजन हुआ, जिसके बाद शास्त्री जी के प्रेरक प्रवचन हुए। इसके पश्चात जैन समाज के बच्चों ने नृत्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें पर्व जैन, लविश जैन, हिमांक जैन, रियान जैन, ईशान जैन, सांची जैन, सिद्धार्थ जैन, वर्णिका जैन, नविशा जैन, और अनंत जैन जैसे प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। सभी बच्चों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। संगीत की मधुर ध्वनि ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

अन्य मंदिरों में आयोजन (Hapur)

हापुड़ के गढ़ रोड स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ समोशरण दिगंबर जैन मंदिर, शंकर गंज में आचार्य डी.के. जैन शास्त्री ने विधान पाठ और पूजा का आयोजन किया। वहीं, मेरठ रोड स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज के सानिध्य में विधान पाठ संपन्न हुआ। इन आयोजनों में भी भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जैन समाज की उपस्थिति (Hapur)

इस अवसर पर जैन समाज के प्रमुख सदस्यों जैसे अनिल जैन (प्रधान), अशोक जैन, सूखमाल जैन, आकाश जैन, सुरेश जैन, संजीव जैन, अर्चित जैन, अंकुर जैन, सचिन जैन, अमित जैन, विकास जैन, तुषार जैन, संदीप जैन, मोनू जैन, सुधीर जैन, ममता जैन, रेखा जैन, रेणुका जैन, प्रभा जैन, प्रेरणा जैन, श्वेता जैन, और वंदना जैन आदि उपस्थित रहे।

Add
Add

Add-----
Add—–

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News