मिशन स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन

खबरवाला 24 न्यूज, हापुड़: मेरठ रोड पर स्थित एसडीए मिशन स्कूल में छात्र-छात्राओं के क्रिसमस कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाक्टर नीता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में यीशु वंदना गीत बच्चों ने गाए, जिससे अनोखा समा बंध गया। प्रभु यीशु के जन्म को लेकर एक लघु नाटिका द्वारा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज, हापुड़: मेरठ रोड पर स्थित एसडीए मिशन स्कूल में छात्र-छात्राओं के क्रिसमस कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाक्टर नीता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में यीशु वंदना गीत बच्चों ने गाए, जिससे अनोखा समा बंध गया। प्रभु यीशु के जन्म को लेकर एक लघु नाटिका द्वारा दर्शाया गया। प्रधानाचार्य डाक्टर अतर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से किया गया। उन्होंने प्रभु यीशु के संदेश भाईचारा, प्रेम, दया, एकता, प्रभु में विश्वास, त्याग आदि को सबके सामने देाहराया। कार्यक्रम का संयोजन सुनीता गुप्ता, मनोरमा पांडा, सोनिया मसीह, गौरी सिंह, ग्लेडसन कंडूलना द्वारा किया गया। हेडमास्टर सुभाष नायक और खजांची विलियम मसीह की उपस्थिति में बच्चों को मिठाई और केक वितरण किया। सेंटा ने बच्चाें को उपहार भी वितरित किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों और अभिभावक मौजूद रहे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News