Hapur में एलायंस क्लब माधव ने मनाया नेशनल डॉक्टर्स डे, शहर के प्रमुख चिकित्सकों को किया सम्मानित

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur एलायंस क्लब माधव द्वारा मंगलवार को नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के जाने-माने चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान और समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. पवन सिंघल, डॉ. […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur एलायंस क्लब माधव द्वारा मंगलवार को नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के जाने-माने चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान और समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. पवन सिंघल, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. अनूप सिंह, और डॉ. दिनेश कोशिक शामिल रहे। इन सभी को पटका पहनाकर और सम्मान पत्र भेंट कर उनकी सेवाओं का आभार व्यक्त किया गया।

चिकित्सकों की भूमिका पर प्रकाश (Hapur)

एलायंस क्लब माधव के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा को एक नोबल पेशे के रूप में जाना जाता है, और चिकित्सकों को समाज में भगवान का दर्जा प्राप्त है। उन्होंने चिकित्सकों को समाज का सुपरहीरो बताते हुए कहा, “कोरोना महामारी जैसे संकटों से लेकर हर स्वास्थ्य चुनौती में चिकित्सक समाज के लिए ढाल बनकर खड़े रहे हैं। उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण समाज के लिए अनमोल है।”

समर्पण और निस्वार्थ सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया (Hapur)

क्लब के सचिव अनुज गोयल ने नेशनल डॉक्टर्स डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है ताकि स्वस्थ समाज के निर्माण और राष्ट्रीय विकास में चिकित्सकों के अभूतपूर्व योगदान को सम्मानित किया जा सके। यह दिन हमें उनके समर्पण और निस्वार्थ सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर देता है।”

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस आयोजन में क्लब के कोषाध्यक्ष मयंक गर्ग, दीपक गर्ग, सौरभ मित्तल, अनूप सिंह, अरुण जिंदल, ध्रुव गुप्ता, भुवन जैन सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उनके कार्यों की सराहना की।

Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News