मोटे अनाजों भी होगी खरीद:कृषि मंत्री

खबरवाला 24 न्यूज: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार पौष्टिक मोटे अनाजों के उपयोग को बढ़ावा देगी। इस बार मोटे अनाज की बड़े पैमाने पर खरीद की जाएगी। इसके साथ ही राज्य सरकारों को प्रोत्साहित किया जाएगा। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि न्यूनतम समर्थन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार पौष्टिक मोटे अनाजों के उपयोग को बढ़ावा देगी। इस बार मोटे अनाज की बड़े पैमाने पर खरीद की जाएगी। इसके साथ ही राज्य सरकारों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, रागी आदि की खरीद करने के लिए राज्य सरकारों को केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजना होगा। राज्य सरकार द्वारा जिन मोटे अनाजों की खरीद की जाएगी उसका वितरण उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से कराना होगा।

- Advertisement -

कृषि मंत्री ने बताया कि पिछले साल सात राज्यों ने 13 लाख टन मोटे अनाजों की खरीद की थी। इन अनाजों की खरीद के लिए इस बार अन्य राज्यों को भी प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि दलहन के मामले में देश लगभग आत्मनिर्भर हो गया है। तिलहन का उत्पादन बढ़ाने के लिए कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

कृषि मंत्री ने एक देश एक राशन कार्ड योजना से अपने राज्य के बाहर जाकर काम करने वाले लोगों को सबसे अधिक फायदा हो रहा है। इस योजना में अब तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली की करीब पांच लाख से अधिक दुकानों में पाॅस मशीनें लगाई गई हैं। इससे पारदर्शिता बढ़ी है।

————-

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News