Hapur में जिला स्तरीय NCORD बैठक: डीएम ने दिए नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश

Khabarwala 24 News Hapur:(साहिल अंसारी)  Hapur  कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारियों, आबकारी विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, खाद्य सुरक्षा, औषधि विभाग, और क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:(साहिल अंसारी)  Hapur  कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारियों, आबकारी विभाग, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, खाद्य सुरक्षा, औषधि विभाग, और क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को रोकने के लिए विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था।

दवा कंपनियों और मेडिकल स्टोर की नियमित जांच के दिए निर्देश (Hapur )

जिलाधिकारी ने बैठक में पिछले महीने किए गए कार्यों की समीक्षा की और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित दवा फैक्ट्रियों और मेडिकल स्टोर्स का नियमित निरीक्षण किया जाए, ताकि दवाइयों में नशीले पदार्थों की मिलावट को रोका जा सके। उन्होंने औषधि विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना लाइसेंस संचालित होने वाले किसी भी मेडिकल स्टोर को तत्काल सील कर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी Hapur ने यह भी कहा कि अनिवार्य किया कि प्रत्येक मेडिकल स्टोर के बाहर एक बोर्ड लगाया जाए, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा हो कि “हमारे यहां किसी भी प्रकार की नशीली दवाइयां व ड्रग्स नहीं मिलते हैं” और टोल-फ्री नंबर भी प्रदर्शित हो। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारियों को ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने  के निर्देश दिए। यह कार्रवाई विशेष रूप से आगामी कांवड़ यात्रा से पहले पूरी करने को कहा गया, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में रह रहे मौजूद

बैठक में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक को नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हापुड़ प्रशासन की यह पहल न केवल नशे के कारोबार को रोकने में सहायक होगी, बल्कि युवाओं को नशे की लत से बचाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News