लग्जरी गाड़ी चोरी कर नेपाल बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, Hapur पुलिस को मिली सफलता, कई राज्यों में फैला था गिरोह का नेटवर्क

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur के पिलखुवा कोतवाली पुलिस और स्वाॅट की संयुक्त टीम ने लग्जरी गाड़ी चोरी कर नेपाल बेचने वाले अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी मुजफ्फरनगर जनपद से गैंगस्टर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur के पिलखुवा कोतवाली पुलिस और स्वाॅट की संयुक्त टीम ने लग्जरी गाड़ी चोरी कर नेपाल बेचने वाले अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी मुजफ्फरनगर जनपद से गैंगस्टर मामले में फरार चल रहा था, जिस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लग्जरी चोरी की गाड़ियां, चोरी करने के उपकरण, फर्जी नंबर प्लेट , तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

Hapur पुलिस को मिली सफलता

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जनपदीय स्वाॅट और पिलखुवा कोतवाली पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लग्जरी कार चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से उत्तराखंड, बागपत और दिल्ली से चोरी की गई तीन लग्जरी गाड़ी, दो तमंचे, कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि गिरोह के सदस्य लखीमपुर खीरी बार्डर से गौरीपंडा होते हुए धनगढ़ी की तरफ से गाड़ी लेकर नेपाल जाते थे और वहां गाड़ियों को बेच देते थे। उन्होंने बताया कि नेपाल में लग्जरी गाड़ियों की काफी मांग है। चोरी की गाड़ी इस गिरोह के सदस्य वहां आसानी से बेच देते थे।

नेपाल के लिंक की तलाश में जुटी Hapur पुलिस

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नेपाल के लिंक के बारे में जानकारी की जा रही है। इस गिरोह के सदस्य नेपाल में जिन लोगों को गाड़ियां बेचने थे उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। अभी जानकारी में पता चला कि गिरोह के सदस्यों ने सैकड़ों गाड़ियां चोरी की है। जब तक नेपाल के इनके लिंक के बारे में जानकारी नहीं होती तब तक कुछ स्पष्ट नहीं कर जाता है। नेपाल में लग्जरी गाड़ियों की मांग काफी अधिक है।

मिनटों में चोरी कर लेते थे गाड़ी

एसपी Hapur कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि लग्जरी गाड़ी में लगे ईसीएम को वह लोग निकालकर आसानी से गाड़ी को स्टार्ट कर फरार हो जाता था। इसके अलावा चांबी, एलनकी आदि उपकरणों की मदद से आसानी से गाड़ी को खोल लेते थे। और कोे निकालर स्टार्ट कर आसानी से ले जेते थे। लग्जरी गाड़ी निशाने पर रहती थी जिनकी नेपाल में काफी मांग है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस गिरोह के सदस्यों ने सैकड़ों गाड़ियां चोरी की है। जब तक नेपाल के इनके लिंक के बारे में जानकारी नहीं होती कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा जाता है।

कौन हैं पकड़े गए आरोपी

पकड़े गए आरोपियों में जिला बागपत थाना बड़ौत के गांव बावली निवासी अजय तोमर, जिला मेरठ थाना सदर बाजार के न्यू मार्किट निवासी प्रशांत उर्फ गुड्डू और देहली गेट मोहल्ला पूरबा करामत निवासी इरफान है। वहीं इरफान पर जनपद मुजफ्फरनगर से गैंगस्टर एक्ट में पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।

शातिर अपराधी हैं पकड़े गए आरोपी

एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर वाहन चोर हैं। जिसके विरुद्ध दिल्ली, उत्तराखंड, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़ (Hapur) समेत कई जनपदों में ढाई दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

Add
Add 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News