Khabarwala 24 News Hapur: Hapur कोतवाली नगर क्षेत्र के गांधी गंज में सोमवार शाम एक प्रॉपर्टी डीलर की कार से चोरों ने 2.25 लाख रुपये की नगदी चुरा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Hapur के गांधी गंज के बाहर हुई वारदात
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर निवासी श्यामसुंदर शर्मा एक प्रॉपर्टी डीलर हैं। वे बाबूगढ़ में थाने के पास एक कॉलोनी विकसित कर रहे हैं। सोमवार शाम करीब 5:45 बजे, श्यामसुंदर गांधी गंज में अपने एक दोस्त से मिलने आए थे। दोस्त के न मिलने पर उन्होंने अपनी कार गांधी गंज के बाहर खड़ी की और पास के मां चंडी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए चले गए।
वारदात की जानकारी मिली (Hapur)
वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी कार का दरवाजा खुला था और उसमें रखी 2.25 लाख रुपये की नगदी गायब थी। श्यामसुंदर ने बताया कि वे सुबह बाबूगढ़ के एक व्यक्ति से कुछ रुपये लेकर आए थे, जो कार में रखे थे। उन्होंने तुरंत अपने दोस्त और कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (Hapur )मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर से घटना की पूरी जानकारी ली और जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।


