CM yogi की जनसभा को लेकर यह रहेगा रूट डायवर्जन

Khabarwala24NewsHapur: जनपद में पांच मई को CM YOGI मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जनपद में वाहनों का डायवर्जन किया गया है। -मेरठ की ओर से दिल्ली, मुरादाबाद व बुलन्दशहर की ओर जाने वाले भारी (कमर्शियल ) वाहनों को साइलो -2 से टियाला बाईपास वाया ततारपुर की ओर डाईवर्ट किया जाएगा। -मेरठ की ओर से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur: जनपद में पांच मई को CM YOGI मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जनपद में वाहनों का डायवर्जन किया गया है।

-मेरठ की ओर से दिल्ली, मुरादाबाद व बुलन्दशहर की ओर जाने वाले भारी (कमर्शियल ) वाहनों को साइलो -2 से टियाला बाईपास वाया ततारपुर की ओर डाईवर्ट किया जाएगा।

-मेरठ की ओर से बुलन्दशहर की ओर जाने वाली सवारी बसों को साइलो – 2 से टियाला बाईपास वाया ततारपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

-मेरठ की ओर से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले चार पहिया / दो पहिया वाहनों को (जनसभा में आने वाले वाहनों को छोडकर) मेरठ तिराहे से तहसील चौराहा वाया सोना फ्लाईओवर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

-गाजियाबाद, दिल्ली की ओर से मेरठ व मोदीनगर की ओर जाने वाले भारी (कमर्शियल) वाहनों को निजामपुर तिराहा से एन.एच–9 वाया ततारपुर चौराहें से मेरठ बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

-गाजियाबाद, दिल्ली की ओर से गढ़ / रोडवेज बस स्टैण्ड (हापुड़) की ओर जाने वाली सवारी बसों कों निजामपुर तिराहा से एन0एच0 – 9 वाया ततारपुर चौराहें की ओर डाईवर्ट किया जाएगा।

-गाजियाबाद, दिल्ली की ओर से मेरठ मोदीनगर की ओर जाने वाले चार पहिया / दो पहिया वाहनों को (जनसभा में आने वाले वाहनों को छोडकर) निजामपुर तिराहे से एन.एच – 9 वाया सोना फ्लाईओवर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

– बुलन्दशहर की ओर से मेरठ व मोदीनगर की ओर जाने वाले भारी (कमर्शियल) वाहनों को सोना पेट्रोल पम्प से एन-एच- 9 वाया ततारपुर चौराहे से मेरठ बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

-बुलन्दशहर की ओर से मेरठ की ओर जाने वाली सवारी बसों को सोना पेट्रोल पम्प से एन-एच – 9 वाया ततारपुर चौराहे से मेरठ बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

– मोदीनगर की ओर से गाजियाबाद, मुरादाबाद व बुलन्दशहर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के (कमर्शियल) वाहनों को मेरठ रोड फ्लाईओवर से साईलो – 2 वाया टियाला बाईपास वाया ततारपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

– गढ की ओर से नगर क्षेत्र से गुजरने वाले सभी प्रकार के (कमर्शियल) वाहन ततारपुर गोल चक्कर से शहर क्षेत्र प्रतिबन्धित रहेंगे।

– गढ की ओर से आने वाली सवारी बसों को ततारपुर गोल चक्कर से एन-एच-9 वाया सोना पेट्रोल पंप से गाजियाबाद की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

– रोडवेज बस अडडा से सभी रोडवेज बसों को साइलो – 2 से टियाला बाईपास वाया ततारपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

-मेरठ तिराहा से गाजियाबाद रोड की ओर सभी प्रकार के चार पहिया / दो पहिया वाहन (जनसभा में आने वाले वाहनों को छोडकर) प्रतिबन्धित रहेंगे।

Cm yogi की जनसभा को लेकर यह रहेगा रूट डायवर्जन Cm yogi की जनसभा को लेकर यह रहेगा रूट डायवर्जन Cm yogi की जनसभा को लेकर यह रहेगा रूट डायवर्जन

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News