Delhi News दिल्ली में 9 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी! खून से लथपथ सूटकेस में मिली, आरोपी को दबोचने में जुटी 6 टीम, दिल्ली, हापुड़ समेत कई जगह छापे

Khabarwala 24 News New Delhi: Delhi News देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर इलाके के डी ब्लॉक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची खून से लथपथ एक फ्लैट में सूटकेस में मिली। बताया जाता है कि बच्ची करीब दो […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Delhi News देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर इलाके के डी ब्लॉक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची खून से लथपथ एक फ्लैट में सूटकेस में मिली। बताया जाता है कि बच्ची करीब दो घंटे तक इसी में थी। इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को लगी, उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को दुष्कर्म के बाद सूटकेस में भरकर फ्लैट में ही छोड़ दिया गया था।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर से बड़ी अम्मी को बर्फ देने के लिए निकली थी। लेकिन दो घंटे बीतने के बाद भी वह घर वापस नहीं आई। जिसके बाद मासूम बच्ची को उसके पिता ने तलाशना शुरू किया तो किसी जानकार ने बताया कि बच्ची उनके ही घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर बने फ्लैट की तरफ जाते हुए दिखी थी। हालांकि जब बच्ची के पिता उस फ्लैट की दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो फ्लैट के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा था।

वहीं, बच्ची के पिता ने जब फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि बच्ची एक सूटकेस में बेहोशी की हालत में पड़ी है इसके बाद बच्ची के पिता उसे तुरंत पास के एक नर्सिंग हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Delhi, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, पिलखुवा और अलीगढ़ में छापेमारी

जानकारी के अनुसार, हैवानों की तलाश के लिए पुलिस ने 6 टीमें गठित की हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का मुआयना कर सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही, आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें गठित की गई हैं जो दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ और अलीगढ़ में लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि वे सभी तकनीकी और स्थानीय सुरागों को खंगाल रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News