Hapur के निर्वाण शर्मा को अमेरिका में प्रेसिडेंट एजुकेशनल अवार्ड, भारत का नाम रोशन

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ (Hapur) जिले के संजय विहार, आवास विकास कॉलोनी निवासी अशोक कुमार शर्मा की बेटी नूपुर शर्मा के पुत्र निर्वाण शर्मा ने अमेरिका के टेक्सास की राजधानी ऑस्टिन में अपनी प्रतिभा से भारत का नाम रोशन किया है। निर्वाण ने ऑस्टिन के एल्सा इंग्लैंड स्कूल में […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ (Hapur) जिले के संजय विहार, आवास विकास कॉलोनी निवासी अशोक कुमार शर्मा की बेटी नूपुर शर्मा के पुत्र निर्वाण शर्मा ने अमेरिका के टेक्सास की राजधानी ऑस्टिन में अपनी प्रतिभा से भारत का नाम रोशन किया है। निर्वाण ने ऑस्टिन के एल्सा इंग्लैंड स्कूल में कक्षा 5 पास करने पर प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट एजुकेशनल अवार्ड प्रोग्राम सर्टिफिकेट प्राप्त किया, जिस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर हैं। यह सम्मान पूरे अमेरिका में केवल 50 बच्चों को प्रदान किया जाता है, जो उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है।

परिजन ने दी शुभकामनाएं

निर्वाण वर्तमान में अपने माता-पिता नूपुर शर्मा और अभिषेक शर्मा के साथ हापुड़ में अपने नाना अशोक कुमार शर्मा के घर संजय विहार आए हुए हैं। इस उपलब्धि पर परिजनों ने मिठाई बांटकर और उत्सव मनाकर निर्वाण को बधाई दी। स्थानीय समुदाय और रिश्तेदारों ने भी निर्वाण की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। परिवार इस बात से गौरवान्वित है कि निर्वाण ने कम उम्र में ही अपनी मेहनत और लगन से भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऊंचा किया।

उपलब्ध से खुशी की लहर

निर्वाण के नाना अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि यह सम्मान न केवल परिवार, बल्कि पूरे हापुड़ के लिए गर्व का क्षण है। निर्वाण की इस उपलब्धि ने ग्रामीण और छोटे शहरों के बच्चों के लिए प्रेरणा का काम किया है। निर्वाण ने बताया कि वह भविष्य में भी पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने देश और परिवार का नाम रोशन करना चाहते हैं। इस उपलब्धि ने हापुड़ में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News