रियलमी की नई सेल, 4 हजार रुपये तक का मिलेगा डिस्काउंट, इन फोन पर मिल रहा ऑफर

Khabarwala 24 News New Delhi :  रियलमी इंडिया ने एक नई सेल का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम Realme Swipe Into Summer है। इस सेल के दौरान 4 हजार रुपये तक की सेविंग होगी। इस सेल के दौरान Realme के कई प्रोडक्ट पर जबरदस्त डील मिल रही है। रियलमी Swipe Into Summer सेल 20 […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi :  रियलमी इंडिया ने एक नई सेल का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम Realme Swipe Into Summer है। इस सेल के दौरान 4 हजार रुपये तक की सेविंग होगी। इस सेल के दौरान Realme के कई प्रोडक्ट पर जबरदस्त डील मिल रही है।

रियलमी Swipe Into Summer सेल 20 मई से शुरू होगी, जो 23 मई तक चलेगी. इस सेल के दौरान Realme P3 सीरीज के हैंडसेट को खरीदा जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने एक पोस्टर शेयर किया है। इस सेल का फायदा Flipkart, Realme पोर्टल और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेलर्स से उठा सकेंगे।

रियलमी P3 Pro 5G की कीमत और ऑफर्स 

रियलमी P3 Pro 5G की अब शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। यहां 4 हजार रुपये का डिस्काउंट नजर आया है, जिसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं। 6 महीने के लिए No-Cost EMI का भी ऑप्शन मिलेगा।

रियलमी P3 Pro 5G की शुरुआती वेरिएंट 8GB + 128GB है, जिसकी पुरानी कीमत 23,999 रुपये और नई कीमत 19,999 रुपये है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट की पुरानी कीमत 24,999 रुपये है, जो घटकर 20,999 रुपये हो गई। वहीं 12GB + 256GB की पुरानी कीमत 26,999 रुपये और नई कीमत 22,999 रुपये रह गई है।

रियलमी  P3 Ultra 5G की कीमत

Realme P3 Ultra 5G की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है, जिसकी पुरानी कीमत 26,999 रुपये थी। यहां आपको 12 महीने का नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन मिलता है।

Realme P3 5G की ये है नई कीमत 

Realme P3 5G की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। यह कीमत 1 हजार रुपये के प्राइस कट और 1 हजार रुपये के एडिशनल बैंक ऑफर्स के बाद मिल रहा है। इस कीमत में 6GB + 128GB वेरिएंट मिलता है।

Realme P3x 5G की कीमत और ऑफर्स 

Realme P3x 5G को सेल के दौरान 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 1 हजार रुपये का प्राइस ड्रॉप और 1 हजार रुपये का बैंक ऑफर शामिल है। 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News