Crime News मुखबाधिर बच्ची का गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

Khabarwala24 News Simbhaoli (Hapur) : Crime News सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव रतुपुरा में शुक्रवार दोपहर घर के बाहर से खेलने के दौरान लापता हुई छह वर्षीय मुखबाधिर बच्ची का शव गांव के जंगल में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। बच्ची के शव को जंगली जानवरों ने नोचा हुआ है। वहीं स्वजन सहित ग्रामीण […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Simbhaoli (Hapur) : Crime News सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव रतुपुरा में शुक्रवार दोपहर घर के बाहर से खेलने के दौरान लापता हुई छह वर्षीय मुखबाधिर बच्ची का शव गांव के जंगल में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। बच्ची के शव को जंगली जानवरों ने नोचा हुआ है। वहीं स्वजन सहित ग्रामीण बच्ची की हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का परिजन को आश्वासन दिया कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव रतुपुरा में रहने वाले हंसार अली ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी छह वर्ष की पुत्री सिफा घर के बाहर खेल रही थी। खेलने के दौरान वह घर के बाहर से लापता हो गई। उसकी पुत्री मुखबूधिर होने के साथ-साथ मंदबुद्धि भी थी। पुत्री के लापता होने के बाद से परिजन को चिंता हुई और उन्होंने बच्ची को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गन्ने के खेत में पड़ा देखा शव

पुलिस के अनुसार शनिवार की दोपहर को गांव के लोग जंगल से चारा लेकर घर लौट रहे थे।इसी दाैरान उन्हाेंने जंगल में गन्ने के खेत में बच्ची का शव पड़ा हुआ देखा। बच्ची के शव को देखकर ग्रामीणों ने परिजन और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। बच्ची की हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Crime news मुखबाधिर बच्ची का गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

Crime news मुखबाधिर बच्ची का गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

Crime news मुखबाधिर बच्ची का गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News