Aruna Irani Crush Shashi Kapoor 49 साल पहले आई फिल्म में कपूर खानदान के फेमस एक्टर से फ्लर्ट करने के लिए एक सीन में लिए कई रीटेक

Khabarwala 24 News New Delhi : Aruna Irani Crush Shashi Kapoor बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने अपने फिल्मी करियर में काफी सपोर्टिंग रोल निभाए हैं। हाल ही वो द कपिल शर्मा शो में आई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग के दिनों का एक मजेदार किस्सा सुनाया। कपिल शर्मा ने अरुणा ईरानी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Aruna Irani Crush Shashi Kapoor बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने अपने फिल्मी करियर में काफी सपोर्टिंग रोल निभाए हैं। हाल ही वो द कपिल शर्मा शो में आई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग के दिनों का एक मजेदार किस्सा सुनाया। कपिल शर्मा ने अरुणा ईरानी से सवाल किया कि क्या उन्होंने कभी किसी के साथ फ्लर्ट किया है।

शशि कपूर पर आ गया दिल (Aruna Irani Crush Shashi Kapoor)

इसी दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे एक्ट्रेस ने कपूर खानदान के फेमस एक्टर से फ्लर्ट करने के लिए रीटेक किए थे। अरुणा ईरानी ने बताया कि वो उन दिनों फिल्म फकीरा की शूटिंग कर रही थीं, जो कि साल 1976 में रिलीज हुई थी। इसी दौरान उनका दिल शशि कपूर पर आ गया और फिर उनका खुद पर काबू नहीं रहा।

शशि को गले लगाना था (Aruna Irani Crush Shashi Kapoor)

एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म में एक सीन था, जिसमें उन्हें शशि कपूर को जोर से गले लगाना था। सीन पूरा होने के बाद जब डायरेक्टर ने कट बोला तो इसके बाद उन्होंने डायरेक्टर से रीटेक करने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने कहा कि रीटेक करने पर शशि कपूर ने भी उन से सवाल किया था।

खूबसूरती के कई सारे किस्से (Aruna Irani Crush Shashi Kapoor)

उन्होंने पूछा था कि वो रीटेक क्यों करना चाहती हैं तो इस पर उन्होंने कहा था कि अगर वो रीटेक करने की डिमांड कर सकते हैं तो वो क्यों नहीं। हालांकि, शशि कपूर की खूबसूरती के कई सारे किस्से सुनने में आते हैं। बताया जाता है कि हॉलीवुड की एक्ट्रेसेस भी उन्हें उनके लुक के लिए काफी पसंद करती थीं।

बॉलीवुड का चमकता सितारा (Aruna Irani Crush Shashi Kapoor)

उन्हीं चाहने वालों में अरुणा का भी नाम शामिल था। अरुणा ईरानी बॉलीवुड की दुनिया का चमकता सितारा है। उन्होंने 500 से ज्यादा फिल्में की। न सिर्फ हिंदी बल्कि मराठी, कन्नड़, गुजराती फिल्मों में भी उन्होंने काम किया। उन्होंने 1961 में गंगा जमुना फिल्म से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News