2025 Kia Carens Facelift मार्केट में आने जा रही अर्टिगा के टक्कर वाली MPV, कंफर्म है लॉन्च डेट, जानिए पूरी डिटेल्स

Khabarwala 24 News New Delhi : 2025 Kia Carens Facelift किआ अपनी पॉपुलर एमपीवी कैरेंस के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।किआ कैरेंस फेसलिफ्ट आगामी 8, मई को भारतीय मार्केट में डेब्यू करेगी। बता दें कि नई कैरेंस को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : 2025 Kia Carens Facelift किआ अपनी पॉपुलर एमपीवी कैरेंस के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।किआ कैरेंस फेसलिफ्ट आगामी 8, मई को भारतीय मार्केट में डेब्यू करेगी। बता दें कि नई कैरेंस को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं नई किआ कैरेंस में होने जा रहे बदलावों के बारे में विस्तार से…

कुछ ऐसी होगी डिजाइन (2025 Kia Carens Facelift)

किआ ने कैरेंस के फेसलिफ्टेड वर्जन को एक नए मॉडल के रूप में लॉन्च करने की योजना बनाई है। एक खबर के अनुसार, कंपनी नई कैरेंस के लिए एक नए नाम का ऐलान कर सकती है। अगर डिजाइन की बात करें तो किआ कैरेंस फेसलिफ्ट के DRL में स्टार मैप लाइटिंग पैटर्न और एजियर टेल लाइट्स के साथ हेडलैम्प देखी जा सकती है।

धांसू होंगे कार के फीचर्स (2025 Kia Carens Facelift)

दूसरी ओर ग्राहकों को किआ कैरेंस फेसलिफ्ट के केबिन में रिफ्रेश्ड डैशबोर्ड, नए कलर ऑप्शन और एक नया स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है। इसके अलावा, फेसलिफ्टेड कैरेंस में ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले दी जा सकती है जिसमें 12.3-इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 5-इंच का क्लाइमेट टचस्क्रीन और 12.3 इंच का एचडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है।

पावरट्रेन में बदलाव नहीं (2025 Kia Carens Facelift)

अगर पावरट्रेन की बात करें तो इसमें किसी बदलाव की संभावना नहीं है। ग्राहकों को नई किआ कैरेंस में मौजूदा 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरिटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर का टर्बो पेट्रोल यूनिट फिर से मिलेगा। भारतीय मार्केट में किआ कैरेंस का मुकाबला मारुति अर्टिगा जैसी कारों से होता है। इसके अलावा, नई कैरेंस में अलॉय व्हील्स भी नए लुक में होंगे।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News