Hapur News मौत का सामान बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, बड़ी संख्या में तैयार और अधबने तमंचे बरामद, तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद

kHABARWALA24NEWS HAPUR : Hapur News कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बड़ी संख्या में अवैध तमंचे, अधबने तमंचे व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी एनसीआर के विभिन्न जिलों के अलावा आसपास के राज्यों में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

kHABARWALA24NEWS HAPUR : Hapur News कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बड़ी संख्या में अवैध तमंचे, अधबने तमंचे व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी एनसीआर के विभिन्न जिलों के अलावा आसपास के राज्यों में भी अवैध शस्त्रों की आॅन डिमांड सप्लाई करते थे।

क्या है मामला

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि कोतवाली सदर पुलिस को सूचना मिली कि मोती कालोनी के पीछे खेल के मैदान के पास खाली पड़े खंडर मकान में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चल रही है, जिसमें अवैध रूप से शस्त्र बनाए जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पहले जनपद मेरठ के किठौर में रहकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री में अवैध शस्त्र बनाकर सप्लाई करते थे। पकड़े गए आरोपी पूर्व में भी मेरठ से जेल जा चुके हैं। यह नए उम्र के लड़को को हथियार बेचते थे। आसपास के जनपद मेरठ, नोएडा आदि में यह अवैध शस्त्र सप्लाई करते थे।

आन डिमांड चार से पांच हजार में बेचते थे तमंचा

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह लोग तमंचे बनाकर हरियाणा, दिल्ली तथा एनसीआर क्षेत्र के जनपदों मे बेचते थे। एक तमंचा करीब चार से पांच हजार रुपये में बेचते थे। पूर्व में जनपद मेरठ के कस्बा किठौर में उनकी पहचान तमंचा बनाने वालों के रूप में पुलिस को हो गई थी इसलिए वह यहां आकर चोरी छिपे तमंचे बना रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मेरठ जनपद के विभिन्न थानों में मुकदमें दर्ज हैं और उनके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

यह हैं पकड़े गए आरोपी

ग्राम बहरोड़ा थाना किठौर जनपद मेरठ निवासी महबूब अली पुत्र अल्लाह बख्श व ग्राम बहरोड़ा थाना किठौर जनपद मेरठ निवासी जमालु पुत्र रसूला हैं।

यह किया गया बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 17 अवैध तमंचे (12 तमंचे 315 बोर व 05 तमंचे 12 बोर), 18 अर्ध निर्मित तमंचे (04 तमंचे 315 बोर व 14 तमंचे 12 बोर),कारतूस खोखा, लोहा काटने की दो आरी मय ब्लेड, 5 गोल चौड़ी रेती समेत अनेक उपकरण बरामद किए गए।

Hapur news मौत का सामान बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, बड़ी संख्या में तैयार और अधबने तमंचे बरामद, तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद

Hapur news मौत का सामान बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, बड़ी संख्या में तैयार और अधबने तमंचे बरामद, तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद

Hapur news मौत का सामान बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, बड़ी संख्या में तैयार और अधबने तमंचे बरामद, तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News