Upcoming Cars Under Rs 10 Lakh कर लें कुछ दिन का इंतजार, आ रही हैं 3 धांसू कार, कीमत 10 लाख से भी कम

Khabarwala 24 News New Delhi : Upcoming Cars Under Rs 10 Lakh भारत का कार मार्केट काफी तेजी से बदल रहा है। नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोग फिलहाल कुछ दिन इंतजार कर सकते हैं। देश में 10 लाख रुपये से कम की 3 नई धांसू कार आने वाली हैं। इनमें छोटी एसयूवी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Upcoming Cars Under Rs 10 Lakh भारत का कार मार्केट काफी तेजी से बदल रहा है। नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोग फिलहाल कुछ दिन इंतजार कर सकते हैं। देश में 10 लाख रुपये से कम की 3 नई धांसू कार आने वाली हैं। इनमें छोटी एसयूवी से लेकर एक हाइब्रिड और एक प्रीमियम हैचबैक कार तक शामिल है।

अब बाजार में कारों की एवरेज कॉस्टिंग 10 से 12 लाख रुपये तक जा चुकी है। ऐसे में 10 लाख रुपये से कम कीमत की ये कारें आपकी जरूरत के हिसाब से बजट में फिट और परफॉर्मेंस में हिट साबित हो सकती हैं। आने वाली है ये 3 धांसू कारें…

Hyundai Venue (Upcoming Cars Under Rs 10 Lakh)

अगर आपको कम बजट में एक अच्छी एसयूवी चाहिए, तो आप Hyundai Venue की नेक्स्ट जेनरेशन का इंतजार कर सकते हैं। इस बार हुंडई वेन्यू का एन-लाइन वर्जन भी अपडेट होकर आ सकता है। हालांकि कार में 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल, 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन ऑप्शन मिल सकता है।

Maruti Suzuki Fronx Hybrid (Upcoming Cars Under Rs 10 Lakh)

अगर आपको कम बजट में हाइब्रिड कार की इच्छा है तब आप Maruti Suzuki Fronx Hybrid के लिए इंतजार कर सकते हैं। ये मारूति की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार में से एक है। मारुति फ्रॉन्क्स में अभी 1.2 लीटर का इंजन मिलता है, तो स्विफ्ट और डिजायर के इंजन जैसा है।

Tata Altroz Facelift (Upcoming Cars Under Rs 10 Lakh)

10 लाख रुपये से कम में एक और कार जिसका इंतजार हो रहा है। वह प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz का फेसिलिफ्ट वर्जन है। इस कार के ग्रिल से लेकर हेडलैंप, बंपर तक में बदलाव होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक ये 21 मई को लॉन्च हो रही है। ये पेट्रोल, डीजल और सीएनजी वैरिएंट में मिलेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News