Khabarwala 24 News New Delhi : Realme Narzo 80 Series भारत में Realme Narzo 80 Pro 5G और Narzo 80x 5G लॉन्च हो चुके हैं और ये हैंडसेट Amazon से खरीद सकते हैं। ये दोनों हैंडसेट बजट सेगमेंट के फोन हैं। इन हैंडसेट में कई दमदार फीचर्स और 6000mAh की बैटरी मिलती है। आइए डिटेल्स में जानते हैं…
Realme Narzo 80 Pro 5G की कीमत (Realme Narzo 80 Series)
Realme Narzo 80 Pro 5G को कंपनी ने 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। ये कीमत फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः 21,499 रुपये और 23,499 रुपये है।
Realme Narzo 80x 5G की कीमत (Realme Narzo 80 Series)
Narzo 80x 5G को आप 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जो 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।
Narzo 80 सीरीज के स्पसेफिकेशन्स (Realme Narzo 80 Series)
Realme Narzo 80 सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करते हैं। इनमें 6000mAh की बैटरी दी है। प्रो मॉडल में 80W की चार्जिंग और Narzo 80x में 45W की चार्जिंग मिलती है।
रियर साइड 50MP का प्राइमरी कैमरा (Realme Narzo 80 Series)
Narzo 80 Pro में AMOLED डिस्प्ले मिलता है। वहीं Narzo 80x में LCD डिस्प्ले दिया गया है। Realme Narzo 80 Pro वेरिएंट MediaTek Dimensity 7400 5G प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं Narzo 80x में Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है। फोन्स में रियर साइड में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया है। इनमें IP रेटिंग भी मिलती है।


