Hapur पहलगाम आतंकी हमले पर मुस्लिम दुकानदार का शोक: तीन दिन बंद रहेगी बंदूक की दुकान

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur पहलगाम में हुई आतंकी घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घटना के विरोध और शोक में नगर के मुस्लिम समाज के एक प्रमुख बंदूक दुकान स्वामी ने अपनी दुकान को तीन दिन तक बंद रखने का फैसला लिया है। जिला प्रशासन को दी दुकान […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur पहलगाम में हुई आतंकी घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घटना के विरोध और शोक में नगर के मुस्लिम समाज के एक प्रमुख बंदूक दुकान स्वामी ने अपनी दुकान को तीन दिन तक बंद रखने का फैसला लिया है।

जिला प्रशासन को दी दुकान बंद करने की सूचना

चौधरी स्टोर्स के स्वामी फसीह चौधरी, उनकी पत्नी मुर्शरफ चौधरी व पुत्र फराज चौधरी ने इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र लिखकर सूचित भी किया है। पत्र में उन्होंने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले की वह घोर निंदा करते हैं और इस शोक में उनकी दुकान 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक बंद रहेगी।

- Advertisement -

गहरी संवेदना व्यक्त की

फसीह चौधरी ने अपने पत्र में पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की आतंकी घटनाएं समाज में नफरत और विभाजन पैदा करती हैं, जिनका वह पुरजोर विरोध करते हैं। इस कदम को स्थानीय लोगों ने सराहा है और इसे सामाजिक एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है। मुर्शरफ चौधरी का कहना है कि इस घटना की जैसे ही जानकारी मिली वह परेशान हो गई। निर्दोषों पर इस तरह हमला करना कार्यता है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।

Add
Add

Hapur पहलगाम आतंकी हमले पर मुस्लिम दुकानदार का शोक: तीन दिन बंद रहेगी बंदूक की दुकान Hapur पहलगाम आतंकी हमले पर मुस्लिम दुकानदार का शोक: तीन दिन बंद रहेगी बंदूक की दुकान

- Advertisement -

Hapur
Hapur

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News