Weather दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी, मध्यप्रदेश-राजस्थानसमेत 12 राज्यों में बारिश, जानिए देशभर के मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather होली के बाद देश के कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आईएमडी के अनुसार 19 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। जोकि सामान्य से अधिक है। बुधवार यानी 19 मार्च को मौसम के साफ रहने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather होली के बाद देश के कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आईएमडी के अनुसार 19 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। जोकि सामान्य से अधिक है। बुधवार यानी 19 मार्च को मौसम के साफ रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने आज देश के 12 राज्यों में बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश से मध्यप्रदेश और राजस्थान में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

यूपी में आंधी तूफान के साथ बारिश (Weather)

मार्च के महीने में फिर मौसम यूटर्न लेने वाला है। अगले 24 घंटे में यूपी के अलग-अलग जिलों में आसमान में काले बादलों का डेरा होगा और बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आ सकती है। बारिश का ये क्रम 20 मार्च से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।

यूपी के इन जिलों में बारिश की संभावना (Weather)

आईएमडी के मुताबिक बुधवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, 20 मार्च को दोनो ही संभाग में तेज हवाओं के झोंके के साथ आसमान में बादल छाएंगे और बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है। 21 और 22 मार्च को पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश क पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया है। 20 मार्च को यूपी के वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी,प्रतापगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, शामली और सहारनपुर में बारिश हो सकती है।

लुढ़केगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में यूपी के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट देखी जाएगी। उसके बाद धीरे-धीरे फिर तापमान में उछाल आएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

हिमाचल में एवलांच का अलर्ट (Weather)

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में आज एवलांच को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कुल्लू और किन्नौर के लिए येलो अलर्ट, चंबा और लाहौल स्पीति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राजधानी शिमला के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान-एमपी में बारिश से बदलेगा मौसम (Weather)

राजस्थान में आज मौसम फिर बदल सकता है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण देर शाम तक बीकानेर संभाग के 4 जिलों में बादल छा सकते हैं। इस दौरान तेज आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर 20 मार्च को देखने को मिलेगा। वहीं मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, भोपाल, ग्वालियर, रीवा, चंबल और सागर संभाग में 20 और 21 मार्च को तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। वहीं आज जबलपुर, मंडला समेत १३ जिलों में बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है।

पंजाब में बारिश का अलर्ट (Weather)

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ सकता है। वहीं आज पंजाब के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। प्रदेश में भटिंडा सबसे अधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। वहीं पड़ोसी राज्य हरियाणा में आने वाले समय में मौसम बदल सकता है। सोमवार और मंगलवार को उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में कमी हो सकती है। वहीं दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर (Weather)

उधर छत्तीसगढ़ में आज मौसम फिर बदल सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं 19 से 21 मार्च तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के कारण अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान कम हो सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News