Bad Luck Sign हर व्यक्ति के जीवन में आता है अच्छा और बुरा समय, दिखने लगे ये चीजें तो समझ लीजिए शुरू होने वाला है बुरा समय

Khabarwala 24 News New Delhi : Bad Luck Sign हर व्यक्ति के जीवन में अच्छा और बुरा समय आता है। अच्छा समय व्यक्ति को ऊचांइयों पर ले जाता है। हालांकि अच्छा हो या बुरा कोई समय व्यक्ति के जीवन में लबें समय तक नहीं रहता। अच्छे समय में जहां व्यक्ति सुखों का भोग करता है। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Bad Luck Sign हर व्यक्ति के जीवन में अच्छा और बुरा समय आता है। अच्छा समय व्यक्ति को ऊचांइयों पर ले जाता है। हालांकि अच्छा हो या बुरा कोई समय व्यक्ति के जीवन में लबें समय तक नहीं रहता। अच्छे समय में जहां व्यक्ति सुखों का भोग करता है। वहीं माना जाता है कि बुरा समय व्यक्ति को जीवन की सीख देने आता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि बुरा समय आने से पहले कुछ संकेत नजर आने लगते हैं, जिनसे ये पता लगया जा सकता है कि बुरे समय की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बुरा समय शुरू होने से पहले कौनसे संकेत नजर आते हैं।

तुलसी के पौधे का सूखना (Bad Luck Sign)

अगर किसी व्यक्ति के घर में लगा तुलसी का पौधा अचानक सूखने लगे तो उसे समझ जाना चाहिए कि अब उसके बुरे समय की शुरुआत होने वाली है। तुलसी का पौधा सूखना घर में आर्थिक तंगी के आने का सकेंत देता है।

घर में काले चूहों का आना (Bad Luck Sign)

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि घर में अचानक से काले चूहों की संख्या बढ़ जाए तो ये बूरे समय के आने का संकेत माना जाता है। अगर किसी के घर में अचानक बहुत सारे काले चूहे आने लगें तो उसको समझ लेना चाहिए कि भविष्य में उसके घर में कोई विपदा आने वाली है।

सोना खो जाना (Bad Luck Sign)

ज्योतिष शास्त्र में सोने की वस्तु का खो जाना अशुभ माना गया है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, अगर किसी की कोई सोने की वस्तु खो जाती है तो घर में नकारात्मकता आने लगती है. क्योंकि सोना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है।

घी का डिब्बा गिर जाना (Bad Luck Sign)

हाथ से घी का डिब्बे का गिर जाना अच्छा नहीं माना जाता। अगर किसी के हाथ से घी का डिब्बा गिरकर पूरे फर्श पर फैल जाता है, तो ये बुरे समय के आने का संकेत होता है।

छिपकली का लड़ना (Bad Luck Sign)

घर में छिपकली का लड़ना शुभ नहीं होता। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि घर में छिपकली का लड़ना बुरे समय के शुरू होने की ओर संकेत करता है।

पूजा की थाल गिरना (Bad Luck Sign)

पूजा के समय अचानक थाल गिर जाना अच्छा नहीं होता। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ये बुरे समय के आने का संकेत है। अगर ऐसा हो जाता है तो भगवान से तुरंत क्षमा मांग लेनी चाहिए।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। ्Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News