Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली पुलिस को वाहन चोरों को खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी हैं।पुलिस नें अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। पुलिस नें गिरोह का भंडाफोड़ करते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इसके साथ ही दो बाल अपचारियों को पुलिस अभीरक्षा में लिया गया है। आरोपियों की निशांदेही पर पुलिस नें चोरी की नौ बाईक, एक स्कूटी, दो मोबाइल बरामद करें हैं। पकड़े गए बदमाशो के ऊपर गाजियाबाद, हापुड़ जनपद के थानों में मुकदमे दर्ज हैं। वही पुलिस पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास ख़गाल रही हैं।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए एएसपी विनीत भटनागर नें बताया कि जनपद में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। बाईक चोरी की घटनाओ को गंभीरता से लेते हुए उनके द्वारा प्रत्येक थाने स्तर पर विशेष टीम का गठन कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थें।पुलिस द्वारा जटपूरा से पहले दतैडी को जाने वाले रास्ते पर वाहन चैकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया हैं वही दो बाल अपचारियों को पुलिस नें अभिरक्षा में लिया हैं। जिनकी निशांदेही पर पुलिस नें एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से चोरी की गई नौ मोटर साईकिल, एक स्कूटी सहित दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
कौन हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur)
एएसपी विनीत भटनागर का कहना हैं कि,पुलिस पूछताछ में आरोपियों नें अपना नाम गुलजार पुत्र सलीम निवासी मुकीमपुर, करन पुत्र वीर सिंह, निवासी ग्राम ईशानगर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद, सुबोध पुत्र मुकेश निवासी ग्राम खैरपुर खैराबाद, जोगिंदर पुत्र अनिल कुमार निवासी मोहल्ला शिवाजी नगर कस्बा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ बताया हैं।





