Samsung Galaxy S25 Edge अप्रैल 2025 में दस्तक और मई में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा ये स्मार्टफोन, जानें क्या कुछ है खास

Khabarwala 24 News New Delhi : Samsung Galaxy S25 Edge को लेकर खास जानकारी सामने आई है। यह शानदार डिवाइस अप्रैल 2025 में दस्तक देगा और मई में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन के कलर ऑप्शन और शुरूआती प्रोडक्शन नंबर की जानकारी भी सामने आई है। सैमसंग गैलेक्सी S25 एज 16 अप्रैल को लॉन्च […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Samsung Galaxy S25 Edge को लेकर खास जानकारी सामने आई है। यह शानदार डिवाइस अप्रैल 2025 में दस्तक देगा और मई में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन के कलर ऑप्शन और शुरूआती प्रोडक्शन नंबर की जानकारी भी सामने आई है। सैमसंग गैलेक्सी S25 एज 16 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में यह 15 अप्रैल को भी उपलब्ध हो सकता है। आइए आपको सभी डिटेल्स बताते हैं…

40,000 यूनिट्स तक सीमित प्रोडक्शन (Samsung Galaxy S25 Edge)

डिवाइस की बिक्री मई में शुरू होगी, और इसका शुरूआती प्रोडक्शन 40,000 यूनिट्स तक सीमित रहेगा। यह फोन सिल्वर और लाइट ब्लू कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। सैमसंग पहले शुरूआती रोलआउट का आकलन करेगा, उसके बाद अधिक देशों में इसकी उपलब्धता बढ़ाई जाएगी।

- Advertisement -

Galaxy S25 Edge लीक स्पेसिफिकेशन (Samsung Galaxy S25 Edge)

यह डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.6 -इंच AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा। इसमें 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलेगा। डिवाइस एंड्राइड 15 के साथ आएगा, जिसमें सैमसंग का वन UI 7 यूजर इंटरफेस होगा, जो शानदार और सरल अनुभव प्रदान करेगा।

सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा है (Samsung Galaxy S25 Edge)

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 Edge में 200MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा, जो शानदार फोटोग्राफी एक्पीरियंस देगा। सेल्फी के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,900mAh की बैटरी होगी, जो लंबे समय तक पावर प्रदान करेगी।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News